मध्य प्रदेश में बड़ी नशा विरोधी कार्रवाई

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस ने एक निजी सीमेंट संयंत्र में 1 लाख 16 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए, जिनकी कीमत 1 अरब रुपये से अधिक थी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच में एक निजी सीमेंट संयंत्र के हाई-टेम्परेचर बॉयलर में 1 लाख 16 हजार 941 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कर दिए। जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 1 अरब रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जिलों के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे

यह कार्रवाई प्रदेश के इतिहास में मादक पदार्थों के नष्टीकरण की सबसे बड़ी प्रक्रिया मानी जा रही है। पूरी प्रक्रिया को बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अंजाम दिया गया, जहां फैक्ट्री परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल और उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन सहित नीमच, मंदसौर, देवास और शाजापुर जिलों के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।

नशीले पदार्थ शामिल..

जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों के मालखानों से लगभग 20 ट्रकों में भरकर यह अवैध खेप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीमच लाई गई थी। इसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त की गई एमडी, स्मैक, ब्राउन शुगर, डोडाचूरा, गांजा, चरस और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ शामिल थे।

पूरी प्रक्रिया को पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए अंजाम दिया गया। मादक पदार्थों को सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में निर्धारित उच्च तापमान पर जलाकर नष्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार का पर्यावरणीय नुकसान न हो।

आने वाले समय में भी तस्करों की गिरफ्तारी..

अधिकारियों ने मौके पर कहा कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार के खिलाफ एक सख्त संदेश है। मध्य प्रदेश पुलिस का लक्ष्य राज्य को नशामुक्त बनाना है और इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में भी तस्करों की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की जब्ती और उनके नष्टीकरण की कार्रवाई इसी तरह तेज गति से जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को झूठ का प्रयास बताया और मध्यप्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर