इंदौर में युवाओं के लिए रोजगार मेले का विशेष आयोजन

रोजगार मेले का आयोजन

इंदौर में युवाओं के लिए रोजगार मेले का विशेष आयोजन

इंदौर में 6 जुलाई को ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन होगा। यहाँ युवाओं को रोजगार और सरकारी सहायता कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी।

इंदौर में युवाओं के लिए रोजगार मेले का विशेष आयोजन

इंदौर – रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय इंदौर की ओर से 6 जुलाई को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला उद्योग केंद्र परिसर, पोलोग्राउंड स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

सरकारी सहायता कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जाएगी

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में युवाओं को नौकरी के अवसरों के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण योजनाओं और सरकारी सहायता कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जाएगी।

जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक पी.एस. मंडलोई के अनुसार, इस मेले में जे.जे. इंडस्ट्रीज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कटारिया ग्रुप सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 250 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा

भर्ती के लिए डिजिटल मार्केटिंग, अकाउंटेंट, बीपीओ, बैक ऑफिस, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर जैसे पदों के अलावा फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट जैसे तकनीकी पद भी उपलब्ध रहेंगे। इससे अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 8वीं पास, 10वीं-12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और बी.फार्मा जैसे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

जिला रोजगार कार्यालय ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां साथ लेकर समय पर मेले में पहुंचें और रोजगार के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

संबंधित सामग्री

9.5 करोड़ का इंजेक्शन! अटका 3 साल की मासूम अनिका शर्मा का इलाज, हाईकोर्ट सख्त

राज्य

9.5 करोड़ का इंजेक्शन! अटका 3 साल की मासूम अनिका शर्मा का इलाज, हाईकोर्ट सख्त

तीन वर्षीय अनिका शर्मा के इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त की। अनिका SMA टाइप-2 से जूझ रही हैं, जरूरी इंजेक्शन की खरीद में देरी हो रही है।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण किया, जिसमें 300 बिस्तर हैं और 83 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे जाम: MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर 5 हजार किसान सड़कों पर, प्रशासन अलर्ट

राज्य

इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे जाम: MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर 5 हजार किसान सड़कों पर, प्रशासन अलर्ट

हरदा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की 100% MSP खरीद की मांग को लेकर किसानों ने इंदौर-नागपुर हाईवे पर चक्काजाम किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, CM डॉ यादव ने दोहराया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

राज्य

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, CM डॉ यादव ने दोहराया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

इंदौर में पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बुडानिया पहाड़ी पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी शुरुआत की।