इंदौर ISBT में भंडारे का आयोजन

100 करोड़ के ISBT में भंडारा! टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां, यात्री सीटों पर बांटा प्रसाद; IDA बोला- ‘हमें खबर नहीं’

इंदौर के ISBT में बंद पड़े टर्मिनल परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

By : सोनिया रायकवार
100 करोड़ के ISBT में भंडारा! टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां, यात्री सीटों पर बांटा प्रसाद; IDA बोला- ‘हमें खबर नहीं’

इंदौर के कुमेड़ी स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह अत्याधुनिक बस टर्मिनल पिछले करीब दो साल से बसों के नियमित संचालन का इंतजार कर रहा है। इसी बीच टर्मिनल परिसर में भंडारे का आयोजन किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

टर्मिनल के अंदर चढ़ीं भट्टियां

जानकारी के मुताबिक, भंडारे के दौरान ISBT के मुख्य टर्मिनल के अंदर ही हलवाइयों ने भट्टियां लगाईं और बड़ी मात्रा में पूरियां तली गईं। यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई सीटों पर लोग प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सरकारी संपत्ति के इस तरह इस्तेमाल को लेकर अब व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

जनप्रतिनिधि भी शामिल

मामले की तस्वीरों और जानकारी सामने आने के बाद यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्षद भी मौजूद रहे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े सरकारी परिसर में आयोजन की अनुमति किस स्तर से दी गई और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी।

IDA बोला- ‘हमें आयोजन की जानकारी नहीं’

मामला सामने आने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अधिकारियों ने आयोजन की जानकारी होने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी आयोजन की जानकारी या अनुमति से जुड़ी फाइल के बारे में पता नहीं है। अब मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।

करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ISBT में बसों का संचालन शुरू होने का इंतजार पहले से ही चर्चा में रहा है। ऐसे में बंद पड़े टर्मिनल परिसर में भंडारे का आयोजन सामने आने के बाद सरकारी संपत्ति के उपयोग और प्रशासनिक निगरानी को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आयोजन की अनुमति किसने दी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

संबंधित सामग्री

मां के सम्मान पर CM साय का संदेश, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- मर्यादा जरूरी

मां के सम्मान पर CM साय का संदेश, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- मर्यादा जरूरी

विष्णुदेव साय ने मां के सम्मान पर भावुक वीडियो साझा किया, इंदौर कार्यक्रम के विवाद पर राहुल गांधी को निशाना साधा।

यूएस के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

यूएस के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

इंदौर के अभिनंदन गुप्ता ने मैरीलैंड में अपना पहला फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया, जिसमें उन्होंने 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी दौड़ लगाई।

सड़कों का विकास और समृद्धि से सीधा नाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सड़कों का विकास और समृद्धि से सीधा नाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाटपिपल्या क्षेत्र में 32 किमी लंबी सड़क का निर्माण घोषित किया, जो इंदौर और बैतूल से क्षेत्र को जोड़ेगा।

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर छात्रों से चर्चा की।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक विवाद बढ़ा। स्पष्ट नहीं कि किसने पोस्टर लगाए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर