साधुओं की हरिद्वार में हत्या

हरिद्वार में 2 साधुओं की हत्या, जमीन में दफन मिले शव

हरिद्वार के पथरी इलाके में दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शव जमीन में दफन मिले। स्थानीय लोग 3 संदिग्ध साधुओं पर शक कर रहे हैं।

हरिद्वार में 2 साधुओं की हत्या, जमीन में दफन मिले शव

हरिद्वार में 2 साधुओं की हत्या

हरिद्वार में जंगल में 2 साधुओं की हत्या कर दी गई और दोनों के शव मंदिर परिसर के पास जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में दफन मिले। एक साधु की गला दबाकर, जबकि दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों ने 3 संदिग्ध साधु वेशधारियों पर हत्या का शक जताया है, जो बाहर से आकर मंदिर में ठहरे थे। तीनों फिलहाल गायब हैं। घटना लक्सर इलाके के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर की है।

जमीन में दबे मिले 2 शव

सोमवार सुबह जब दोनों साधु मंदिर परिसर में दिखे नहीं तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर के पास जमीन में दबे दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दे हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र अंतर्गत पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में काफी पुराना शिव मंदिर स्थित है, जिसे पथरेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में काफी समय से 2 साधु सेवा गिरि और उत्तम गिरि निवास कर रहे थे और मंदिर की देखभाल व पूजा-पाठ का कार्य संभालते थे। 

3 लोगों पर शक

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात मंदिर परिसर में 3 साधु वेशधारी बाहर से आकर ठहरे थे। चूंकि ये तीनों मंदिर में ही रुके थे, इसलिए इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि वे मृतक साधुओं (सेवा गिरि और उत्तम गिरि) के पहले परिचित रहे होंगे। रात ही अज्ञात कारणों के चलते मंदिर परिसर में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों साधुओं पर हमला बोला। एक साधु का गला दबाकर हत्या की गई। दूसरे साधु पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया।

आरोपियों की तलाश

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घटना को छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से आरोपियों ने मंदिर परिसर और उससे लगे जंगल के हिस्से में गहरा गड्ढा खोदा और दोनों साधुओं के शवों को जमीन में दबा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर CO लक्सर देवेंद्र नेगी, SP देहात शेखर चंद्र सुयाल, और पथरी थाना प्रभारी पुलिस बल व फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की विशेषज्ञ टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने संदेहास्पद स्थान को चिन्हित कर जब खुदाई शुरू की, तो वहां से दोनों साधुओं के शव जमीन में दबे बरामद हुए।

संबंधित सामग्री

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

कर्नाटक के हासन जिले में 23 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद दो युवक फरार हो गए। पुलिस अब इन युवकों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार को बदमाशों ने गोली मारी। सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

CM के सामने रो पड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि की बेटी, सम्राट चौधरी बोले- ‘मैं आपका भाई हूं’

CM के सामने रो पड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि की बेटी, सम्राट चौधरी बोले- ‘मैं आपका भाई हूं’

बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद उनका परिवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला और न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

असम के रंगिया में एक होटल के कमरे में युवती की उसके प्रेमी द्वारा धारदार चीजों से हमला करके हत्या कर दी गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर