CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

महिला सशक्तिकरण में बढ़त कदम

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार वृद्धि की दिशा में प्रगति की घोषणा की।

cm सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र |

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीविका के माध्यम से चयनित 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। 

CM ने बताए अपने फैसले

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि साल 2024 और 2025 में जीविका दीदियों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम चलाया गया था। इसमें महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव सरकार तक पहुंचाए। CM ने बताया कि कई महिलाओं ने कहा था कि पेंशन की राशि कम है. इसके बाद सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया। महिलाओं ने बिजली बिल का भी मुद्दा उठाया। इसी के बाद प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला लिया गया। 

महिलाओं की मांग पूरी 

CM सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला संवाद के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोजगार की मांग भी रखी। राज्य सरकार को कई जगहों से सकारात्मक रिपोर्ट मिली। उन्होंने कहा कि पूर्व CM नीतीश कुमार ने भी अलग-अलग जिलों में जीविका दीदियों से बातचीत की थी। इसके बाद महिलाओं ने मुर्गी पालन, बकरी पालन और दूसरे स्वरोजगार के काम शुरू किए। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार में जीविका के जरिए जो बदलाव आया है, वैसा उदाहरण दूसरे प्रदेशों में कम देखने को मिलता है। अब इस अभियान को और तेज किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, स्कूलों और पोस्ट ऑफिसेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी है।

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 800 कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट

राज्य

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 800 कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूती देने के लिए कई बड़े फैसले लिए, जिनमें 800 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि शामिल हैं।

बिहार से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

राज्य

बिहार से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

बिहार से सोमनाथ की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन शुरू हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

बिहार में नाव पलटी, 40 लोगों की जान पर बनी, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

राज्य

बिहार में नाव पलटी, 40 लोगों की जान पर बनी, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

नेपाल की लगातार बारिश के कारण बिहार की बागमती नदी में नाव पलटी, जिससे 40 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने कई को बचाया।