तमिलनाडु में मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 19 यात्री घायल

bagmati-express-collides-with-freight-train-in-tamil-nadu

तमिलनाडु में मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 19 यात्री घायल

तमिलनाडु में मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस 12 डिब्बे पटरी से उतरे 19 यात्री घायल

ट्रेन मेन लाइन से लूप लाइन में उतरी

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु में चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। 11 अक्टूबर को रात 8:30 बजे 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, एक कोच और एक निजी वैन में आग लग गई। हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए। ट्रेन में 1360 यात्री सवार थे।

दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा चेन्नई से 41 किलोमीटर दूर कावारईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस दौरान बागमती एक्सप्रेस की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा रही।

रेलवे ने बताया कि रात आठ बजकर 27 मिनट पर पोनेरी स्टेशन पार करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मुख्य लाइन पर चलने के लिए हरी झंडी मिल गई। कवरईपेट्टई रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन के पायलट और चालक दल को बड़ा झटका लगा।

झटके के बाद ट्रेन मेन लाइन से निकलकर लूप लाइन पर चली गई। यहां पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस इससे टकरा गई। रेलवे इस बात की जांच कर रहा है कि ट्रेन लूप लाइन में कैसे गई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में तेजी से जुटी है। साइट पर मौजूद यात्रियों की मदद और उनकी आगे की यात्रा के लिए एक अलग टीम बनाई गई है।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।