बागपत में यमुना नदी में गैस पाइपलाइन फटी, तेज धमाके से दहशत में आए लोग

baghpat-yamuna-river-gas-pipeline-burst-2025

बागपत में यमुना नदी में गैस पाइपलाइन फटी, तेज धमाके से दहशत में आए लोग

बागपत में यमुना नदी में गैस पाइपलाइन फटी तेज धमाके से दहशत में आए लोग

Gas Pipeline Burst Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना नदी के खादर क्षेत्र में गेल इंडिया की सीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। यह घटना मवीकला-काठा गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। गैस के दबाव के कारण हुए विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। पाइपलाइन फटने से यमुना नदी में 20 फीट ऊंची पानी की लहरें उठती देखी गईं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ते हुए नदी किनारे पहुंचे। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

[caption id="attachment_100201" align="alignnone" width="435"]बागपत में यमुना नदी में गैस पाइपलाइन फटी बागपत में यमुना नदी में गैस पाइपलाइन फटी[/caption]

तेज धमाके से गूंजा इलाका

आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों का कहना है कि, तभी पानी से तेज आवाज आई। पहले लगा कि कोई बड़ा मगरमच्छ है, लेकिन जैसे ही बुलबुले और गैस की बदबू आई तो लोग समझ गए कि पाइपलाइन ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। और तुरंत पुलिस को सूचना दी।  [caption id="attachment_100202" align="alignnone" width="447"]तेज धमाके से गूंजा इलाका तेज धमाके से गूंजा इलाका[/caption] Gas Pipeline Burst Baghpat: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गेल इंडिया के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गैस आपूर्ति को तुरंत बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। बागपत के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। गेल इंडिया की यह पाइपलाइन गौना गांव से दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक गैस आपूर्ति के लिए बिछाई गई है। प्रशासन ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

पाइपलाइन फटने के कारण

जांच के प्रारंभिक चरण में पाइपलाइन में तकनीकी खराबी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। गेल इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, यमुना नदी के नीचे बिछी इस पाइपलाइन पर नदी के तेज बहाव और हाल की बाढ़ का दबाव हो सकता है। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से पाइपलाइन पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिसके यह फट गई।

Gas Pipeline Burst Baghpat: जांट टीम गठित

गेल इंडिया ने घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेषज्ञ टीम गठित की है। यह टीम पाइपलाइन की डिजाइन, स्थापना, और रखरखाव प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही है।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।