Axar Patel replacement in IND vs SA series: 5 मैचों सीरीज में अक्षर पटेल की जगह ...

axar-patel-replacement-in-ind-vs-sa-2025-5-match-t-twenty-series

Axar Patel replacement in IND vs SA series: 5 मैचों सीरीज में अक्षर पटेल की जगह शामिल हुआ ये प्लेयर, जानिए वजह...

axar patel replacement in ind vs sa series 5 मैचों सीरीज में अक्षर पटेल की जगह शामिल हुआ ये प्लेयर जानिए वजह

Axar Patel replacement in IND vs SA series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें से 3 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं सीरीज के आखिरी दो मैच से अक्षर बाहर रहेंगे। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वहीं शुरुआती 2 मैचों में अक्षर पटेल शामिल थे। धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच मे भी वो खेलते नहीं नजर आएं। Read More: IPL 2026 Auction Target Players: RCB, SRH, CSK समेत बाकी फ्रेंचाइजी किन प्लेयर्स को कर सकती हैं टारगेट, आइए जाने? हालांकि BCCI ने उनके बीमारी के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन वो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले T20 मैच से बाहर रहेंगे।

Axar Patel replacement in IND vs SA series: किसे किया शामिल?

अक्षर पटेल की जगह बाएं हाथ के ऑलराउंडर प्लेयर शाहबाज अहमद को चुना गया है। शाहबाज ने आखिरी मैच एशियन गेम्स में 2023 में भारत के लिए T 20 खेला था। शहबाज 31 साल के हैं, वो बंगाल के लिए खेलते हैं, उन्होंने 3 ODI मैच में 3 विकेट लिए और 2 T20 मैच में 2 विकेट भी चटकाएं थे। शाहबाज ने अब तक 114 T20 मैच खेले हैं, इन मैचों में उन्होंने 73 विकेट लिए और एक शतक के साथ कुल 1355 रन बनाए। इतना ही नहीं इन्होंने IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेल चुके हैं। Read More-IND vs SA T20 3rd Match: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 3 साल बाद धर्मशाला में होगा T-20 का मुकाबला

Axar Patel replacement in IND vs SA series: कैसा रहा अक्षर का प्रदर्शन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचो के सीरीज के 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 2 मैच में अक्षर पटेल शामिल थे, उन्होने इन मैचों में 21 और 23 रन बनाए, वहीं 3 विकेट भी चटकाएं। टीम की जीत में अहम हिस्से दारी रही। पहले मैच में इंडिया को 101 रन से जीत मिली वहीं दूसरे मैच में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा और तीसरे मैच में इंडिया ने फिर बाजी मारी और 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। हालांकि तीसरे मैच में अक्षर नहीं खेल पाएं। Read More-Karila Dham Temple MP: ऐसा मंदिर जहां बिना राम के विराजमान है माता जानकी!

कब है चौथा मैच?

भारत और साउथ अफ्रिका के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर यानी कल खेला जाएगा, जिसमें अक्षर की जगह शहबाज अहमद खेलते नजर आएंगे।

भारतीय टीम का T20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्क्वायड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती,हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।