AUS W vs PAK W World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, बेथ ...

aus-w-vs-pak-w-world-cup-2025-australia-beat-pakistan

AUS W vs PAK W World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, बेथ मुनी का धमाकेदार शतक...

aus w vs pak w world cup 2025 ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया बेथ मुनी का धमाकेदार शतक

Prithvi Shaw Video Viral: पृथ्वी शॉ ने गेंदबाज से किया झगड़ा, अंपायरों ने कराया बीच-बचाव… बता दें कि, मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी, पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 36.3 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत...

बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान एलिसा हीली 20 रन और फीब लिचफील्ड 10 रन, एलिस पेरी भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन इसके बाद मूनी और किंग ने मिलकर पारी को संभाला और मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया।

बेथ मूनी का शतक बना मैच का टर्निंग पॉइंट...

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंद में 109 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। उनके इस शतक ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि 221/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मूनी ने अलाना किंग के साथ 9वें विकेट के लिए 106 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की। यह विमेंस वनडे क्रिकेट इतिहास में 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

अलाना किंग की शानदार फिफ्टी..

10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं अलाना किंग ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 49 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। किम गार्थ 11 रन के आउट होने के बाद किंग ने मूनी के साथ मिलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। उनकी यह पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई।

 पाकिस्तान की बल्लेबाजी...

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 49 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। टीम की ओर से सिद्रा अमीन ने 35 रन बनाए, जबकि कप्तान फातिमा सना ने 20 रन जोड़े। वहीं पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवर में 3 विकेट चटकाए, जबकि फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2 विकेट लिए। डायना बेग और सादिया इकबाल को 1-1 सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ ने 3 विकेट, जबकि मेगन शूट और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट।

पाकिस्तान

मुनीबा अली, सदफ शमस, सिद्रा अमीन, ऐमन फातिमा , सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।