virat kohli met premanand maharaj: प्रेमानंद महराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट...

virat-kohli-met-premanand-maharaj-once-again-with-wife-anushka

virat kohli met premanand maharaj: प्रेमानंद महराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट और अनुष्का, वीडियो वायरल...

virat kohli met premanand maharaj प्रेमानंद महराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट और अनुष्का वीडियो वायरल

virat kohli met premanand maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। उन्होंने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया और अपने मन की बाते बताई। अनुष्का शर्मा ने महाराज जी से कहा कि- 'हम आपके है महाराज जी और आप हमारे...'। Read More: Virushka Wedding Anniversary: किंग कोहली और अनुष्का शर्मा की 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी, फैंस दे रहें बधाईयां…

virat kohli met premanand maharaj: प्रेमानंद महाराज ने दिया एक सुझाव?

विराट और अनुष्का शर्मा महाराज जी की शरण में पहुंचे। झुककर दोनों ने महाराज जी को प्रणाम किया। उन्होंने आशीर्वाद दिया और उन दोनों को कहा कि- 'अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। जो एक बार अपना असली पिता है, जिसने मुझे प्रकट किया है, जिसने मुझे बनाया आया है। एक बार उसको देखें, एक बार ऐसी लालसा होनी चाहिए। सुना है बहुत सुंदर हैं। तो एक बार तो देखना चाहिए न सुंदर हैं, देखने योग्य है, अपने हैं, प्यारे हैं।'

virat kohli met premanand maharaj: महाराज जी ने आगे कहा कि-

'मैं आपसे एक बार मिलना चाहता हूं, आपने सब दे दिया अब मुझे नहीं चाहिए। अब मुझे आप चाहिए और अगर आप चाहिए तो सारे सुख आपके चरणों में अपने आप आ जाएंगे।'

'आप हमारे है महाराज जी...'- अनुष्का

विराट कोहली अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के पास उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। महाराज जी से अनुष्का ने कहा कि - 'हम आपके है महाराज जी और आप हमारे...'। तो इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा - 'हम सब श्रीजी के हैं, हम उनकी छत्रछाया में हैं, उनके बच्चे हैं...', महाराज जी ने जितनी बातें समझाई दोनों ने बहुत ध्यान से सुना। कपल के चेहरे पर एक सुकून और महाराज जी के प्रति समर्पण भाव साफ दिखाई दे रहा था। Read More-Karila Dham Temple MP: ऐसा मंदिर जहां बिना राम के विराजमान है माता जानकी!

दोनो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है, दोनों बेहद केजुअल लुक में नजर आ रहें हैं। विराट और अनुष्का दोनों ने माथे पर तिलक लगा रखा है। वहीं अनुष्का ने गले में तुलसी की माला भी धारण कर रखी है। दोनों की आंखों में भक्ति साफ नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये पहली बार नहीं है, जब कपल प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने गए हों। इसके पहे भी वो वृंदावन महाराज जी का आशीर्वाद लेने जा चुके हैं। अपने बच्चो को भी वहां ले जा चुके हैं।

संबंधित सामग्री

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

राज्य

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर हाईवे पर स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, जिसमें दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

देश-विदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए दैनिक मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज के आदेश दिए।