गंगा स्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते पाप! जानिए भगवान भोलेनाथ ने मां गौरी को क्या बताया?

Ganga Dussehra 2026 Celebrated

गंगा स्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते पाप! जानिए भगवान भोलेनाथ ने मां गौरी को क्या बताया?

Ganga Dussehra 2026 starts on May 17. The festival emphasizes true purification through faith, not just physical cleansing in the river Ganga.

 गंगा स्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते पाप जानिए भगवान भोलेनाथ ने मां गौरी को क्या बताया

आखिर गंगा स्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते पाप! जानिए भगवान भोलेनाथ ने मां गौरी को क्या बताया? |

Ganga Dussehra 2026: सनातन धर्म में मां गंगा को मोक्षदायिनी और पापनाशिनी कहा गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार गंगा में श्रद्धा से लगाई गई एक डुबकी। मनुष्य के जन्म-जन्मांतरों के पापों का नाश करने की क्षमता रखता है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद संसार में पाप और दुःख समाप्त होते दिखाई नहीं देते।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  केवल बाहरी रूप से स्नान करने से पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता, बल्कि मन में अटूट श्रद्धा और विश्वास होना भी आवश्यक है। संशययुक्त मन से किए गए धार्मिक कार्यों का फल अधूरा माना जाता है।

गंगा दशहरा 2026 कब तक है?

वर्ष 2026 में गंगा दशहरा का पावन पर्व 17 मई 2026, रविवार से प्रारंभ हो चुका है। यह दस दिवसीय व्रत और पूजन 26 मई 2026, मंगलवार को स्नान, दान और विधि-विधानपूर्वक पूजा के साथ सम्पन्न होगा।

मान्यता है कि, इन दस दिनों में मां गंगा की आराधना करने और श्रद्धा से स्नान करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

माता पार्वती का प्रश्न

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा, “प्रभु! असंख्य लोग पापनाशिनी गंगा में स्नान करते हैं, फिर भी संसार में पाप और दुःख क्यों कम नहीं होते?”

इस पर भगवान शिव ने उत्तर दिया, “देवी! गंगा में सभी पापों को नष्ट करने की पूर्ण शक्ति है, लेकिन अधिकांश लोग केवल शरीर से स्नान करते हैं, मन से नहीं। जब तक मन निर्मल और श्रद्धा से भरा न हो, तब तक गंगा स्नान का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।”

शिवजी की अद्भुत लीला

इस सत्य को समझाने के लिए भगवान शिव ने एक लीला रची। वे कुष्ठ रोग से पीड़ित एक वृद्ध का रूप धारण कर कीचड़ से भरे गहरे गड्ढे में बैठ गए। वहीं माता पार्वती लोगों से सहायता मांगने लगीं।

लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि केवल वही व्यक्ति वृद्ध को हाथ लगाए जो पूर्णतः निष्पाप हो, अन्यथा उसे भी वही रोग हो जाएगा। यह सुनकर वहां से गुजरने वाले लोग अपने पापों को याद कर भयभीत हो गए और किसी ने भी सहायता करने का साहस नहीं किया।

युवक की अटूट श्रद्धा

कुछ समय बाद एक युवक वहां पहुंचा। उसने बिना किसी डर के वृद्ध को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। जब माता पार्वती ने उसे शर्त के बारे में बताया, तब युवक ने विश्वासपूर्वक कहा,

“मैं अभी-अभी मां गंगा में स्नान करके आया हूं। गंगा में डुबकी लगाने के बाद कोई पाप शेष रह ही नहीं सकता।”

युवक की अटूट श्रद्धा और पूर्ण विश्वास को देखकर भगवान शिव और माता पार्वती अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हो गए और उसे दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया।

क्या है इस कथा का संदेश?

यह कथा बताती है कि, गंगा स्नान का वास्तविक फल केवल जल में डुबकी लगाने से नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, विश्वास और निर्मल मन से प्राप्त होता है। धर्मशास्त्रों में भी कहा गया है कि आस्था और भक्ति से किए गए धार्मिक कार्य ही मनुष्य को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करते हैं।

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं को केवल परंपरा निभाने के बजाय पूर्ण विश्वास और सकारात्मक भाव से मां गंगा की आराधना करनी चाहिए।
 

संबंधित सामग्री

15 जून 2026 को पड़ेगी सोमवती अमावस्या, जानिए महत्व

सनातन

15 जून 2026 को पड़ेगी सोमवती अमावस्या, जानिए महत्व

सोमवती अमावस्या 2026 पर अमृत सिद्धि योग के साथ विशेष पुण्य प्राप्ति के लिए स्नान, दान, तर्पण का महत्व बढ़ जाता है। पंडित अमर डिब्बेवाला ने इस दिन की विशेषताएं साझा कीं।

27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग, करें ये काम

सनातन

27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग, करें ये काम

The 2026 Jyeshtha Masik Shivratri, falling in an extra month, features a rare Gauri Yog occurring after 27 years, promising benefits for marital issues.

Bhanu Saptami 2026: सूर्य देवता का दिन, इस दिन भूलकर न करें ये गलतियां!

सनातन

Bhanu Saptami 2026: सूर्य देवता का दिन, इस दिन भूलकर न करें ये गलतियां!

Bhanu Saptami on June 7, 2026, is considered auspicious for boosting confidence, social status, and career success through dedicated Sun worship.

मां लक्ष्मी, गणपति और विष्णु भगवान को भूलकर न चढ़ाए ये पत्ता

सनातन

मां लक्ष्मी, गणपति और विष्णु भगवान को भूलकर न चढ़ाए ये पत्ता

भगवान गणपति और विष्णु, मां लक्ष्मी को बरगद का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि यह वैराग्य का प्रतीक है, जबकि उन्हें सात्विकता प्रिय है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे सनातन का गौरव पूरी दुनिया देखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे सनातन का गौरव पूरी दुनिया देखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरे के अवसर पर नीलगंगा में माँ गंगा की पूजा की और सिंहस्थ-2028 के आयोजन की घोषणा की।