Unique Temple OF Hanumanji: मध्यप्रदेश के धुंआ वाले हनुमान जी, 3 बार बदलते हैं स्वरुप!

famous-unique-temple-of-hanumanji

Unique Temple OF Hanumanji: मध्यप्रदेश के धुंआ वाले हनुमान जी, 3 बार बदलते हैं स्वरुप!

unique temple of hanumanji मध्यप्रदेश के धुंआ वाले हनुमान जी 3 बार बदलते हैं स्वरुप

Unique Temple OF Hanumanji: भारत में ऐसे कई मंदिर है, जो अपने आप में अद्भुत और चमत्कारिक है। यहां के हर राज्य में अनेको देवी- देवताओं के मंदिर स्थापित है, ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान जी 3 रुप में रहते है। वो अपना रुप पूरे दिन रात में 3 बार बदलते हैं। यह मंदिर 'धुंआ वाले हनुमान जी' के नाम से प्रसिद्ध है। यहां चमत्कारिक रुप से यहां धुंआ निकलता है। मान्यता है कि, हनुमान जी अपने भक्तों के संकट से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान स्वंय प्रत्यक्ष के रुप में आते है, अगर एक बार किसी भक्त पर भगवान की कृपा हो गई तो उसके ग्रह- नक्षत्र भी अनुकूल हो जाते है।

कहां है ये मंदिर?

धुंआ वाले हनुमान जी यह मंदिर मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर घाटीगांव तहसील में स्थित हैं।

क्या है विशेष?

इस मंदिर में एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिलता है। यहां हनुमान जी दिन भर में 3 बार अपना स्वरुप बदलते है। अगर भगवान को सुबह के समय देखों तो वो अपना बाल स्वरुप धारण किए रहते हैं और दोपहर के समय हनुमान जी अपने युवा अवस्था में आ जाते है। वहीं शाम के समय वो वृद्धावस्था स्वरुप में आ जाते है। यह चमत्कार देखना अपने आपमें सौभाग्य की बात है।

हनुमान जी कैसे हुए प्रकट

यहां विराजमान हनुमान जी स्वभू रुप में विराजमान है। कहा जाता है कि हनुमान जी वहीं स्थित तालाब से प्रकट हुए थे। भगवान का अद्भुत स्वरुप देखकर इस प्रतिमा को वहीं धुंआ गांव में बड़े तालाब के पास ही स्थापित कर दिया गया।

भगवान की प्रतिमा में इंसानों की तरह दिखती हैं नसे

धुंआ गांव में विराजमान यह प्रतिमा बेहद अद्भुद है, इस प्रतिमा में इंशानो की तरह रक्तवाहिनी की नसे नजर आती है। देखकर लगता है, उनकी नसो में रक्त बह रहा हो। स्थानीय निवासी बताते हैं कि, एक बार यहां हनुमान जी के ऊपर टीन शेड डाला रहा था, तो मिस्त्रियों ने प्रतिमा को पत्थर समझकर बिना उसे सुरक्षित किए बिल्डिंग करने लगे , जिसके शोले निकलकर प्रतिमा में जा गिरे जिससे प्रतिमा पर जलने जैसे फफोले पड़ गए। इसी वजह से यहां चमेली का तेल और सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता।

हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़

हनुमान जयंती के दिन इस मंदिर में भक्तो की काफी भीड़ उमड़ती है। यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है। कहते हैं, लोग यहां घंटियां बांधकर भगवान से मन्नत मांगने से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में बहुत सी घंटिया बंधी दिखाई देती हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।