Itarsi Budi Mata Temple: सिक्का दीवार पर चिपकते ही पूरी होती है मनचाही मुराद!

coin-wall-temple-itarsi-budi-mata-wish

Itarsi Budi Mata Temple: सिक्का दीवार पर चिपकते ही पूरी होती है मनचाही मुराद!

itarsi budi mata temple सिक्का दीवार पर चिपकते ही पूरी होती है मनचाही मुराद

Itarsi Budi Mata Temple: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की इटारसी तहसील में स्थित बूढ़ी माता मंदिर श्रद्धा और विश्वास का जीवंत प्रतीक है। यह मंदिर मां के बूढ़े स्वरुप को समर्पित है और स्थानीय लोगों के बीच 'बंजारों की माई बूढ़ी माता' के नाम प्रसिद्ध है। यहां हर दिन सैकड़ो श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते है और विश्वास के साथ मां से आशीर्वाद मांगते हैं। Read More: Maa Vindhyavasini Miracle Dhamtari: धमतरी में दिखा माता का अद्भुत चमत्कार, देवी मां ने बदला स्वरूप!

सिक्का चिपकाने की अनोखी परंपरा...

इस मंदिर की सबसे खास बात है यहां दीवार पर सिक्का चिपकाने की परंपरा। भक्त मानते हैं कि अगर श्रद्धा से लगाया गया सिक्का दीवार पर चिपक जाए, तो मां बूढ़ी माता उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं। इस परंपरा की शुरुआत कई दशक पहले हुई थी और आज भी यह आस्था का केंद्र बनी हुई है। दीवारों पर हजारों सिक्के इस बात का प्रमाण हैं कि अनगिनत भक्तों की इच्छाएं यहां पूरी हुई हैं।

मंदिर का इतिहास और स्थापना...

बूढ़ी माता मंदिर की स्थापना वर्ष 1975 में एक छोटे से मढ़िया के रूप में की गई थी। धीरे-धीरे भक्तों की आस्था बढ़ती गई और मंदिर का विस्तार होता गया। आज यह मंदिर नर्मदापुरम जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। मंदिर में हर साल होने वाला श्री शतचंडी महायज्ञ इस स्थान की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाता है।

श्री शतचंडी महायज्ञ में जुटते हैं हजारों श्रद्धालु...

यह मंदिर न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले भक्तों के लिए भी आस्था का केंद्र है। हर साल फरवरी महीने में आयोजित होने वाले श्री शतचंडी महायज्ञ में लगभग 1 लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। कार्यक्रम संयोजक जसबीर सिंह छाबड़ा के अनुसार, यह जिला का एकमात्र मंदिर है जहां मां बूढ़ी माता की पूजा इस रूप में की जाती है।

19 फरवरी को होगी महायज्ञ की पूर्णाहुति..

सूत्रो के अनुसार, 13 फरवरी से शुरू हुए श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति 19 फरवरी (मंगलवार) को होगी। इस अवसर पर मंदिर को सुंदर फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मां बूढ़ी माता का विशेष श्रृंगार, महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्तों की भारी भीड़ इस दिन मंदिर में उमड़ती है और मां से सुख-समृद्धि की कामना करती है।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।