Chaitra Navratri 3rd day: तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, मिलेगी मां की कृपा...

chaitra-navratri-3rd-day-maa-chandraghanta-vrat-katha

Chaitra Navratri 3rd day: तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, मिलेगी मां की कृपा...

chaitra navratri 3rd day तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा मिलेगी मां की कृपा

Chaitra Navratri 3rd day: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है।

ज्योतिष और शास्त्रों के मुताबिक, मां चंद्रघंटा की पूरी विधि-विधान से उपासना करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की उपासना से व्यक्ति के भीतर साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। उनका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से शुक्र दोष भी कम होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। करियर और जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

 

कैसे पड़ा मां चंद्रघंटा नाम?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान शिव के साथ विवाह के समय शिवजी का भयानक रूप देखकर पार्वती जी के परिवार वाले डर गए थे, तब पार्वती जी ने ही उन्हें गृहस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया और कैलाश को व्यवस्थित किया।

ऐसा माना जाता है कि माता ने शिवजी को कैलाश पर प्रसन्न करने के लिए अपने मस्तक पर अर्धचंद्र को घंटी के रूप में धारण किया, जिसके बाद देवताओं ने उन्हें चंद्रघंटा नाम दिया।

मां का स्वरुप

मां चंद्रघंटा का वाहन सिंह है और उनका स्वरूप अत्यंत तेजस्वी व शांतिदायक माना जाता है। उनके माथे पर अर्धचंद्र सुशोभित होता है। उनकी दस भुजाएं सभी अलग-अलग शस्त्रों से विभूषित हैं। हाथों में गदा, त्रिशूल, तलवार और धनुष है। दुष्टों का नाश करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा?

नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:-

1.ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 2. मां को लाल या पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। 3. कुमकुम का तिलक लगाकर अक्षत चढ़ाएं। 4. पीले फूल अर्पित करें और मनोकामना व्यक्त करें। 5. पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें। 6. केसर युक्त खीर या पीली मिठाई का भोग लगाएं। 7. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अंत में आरती करें। 8. पूजा के दौरान "ॐ देवी चंद्रघण्टायै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

प्रिय भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की विशेष पूजा की जाती है शास्त्रों के अनुसार, मां चंद्रघंटा को पीले रंग की चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पीले रंग की मिठाई। केसर से बनी खीर का भोग लगाना सर्वोत्तम माना जाता है। इसके अलावा पंचमेवा का भोग जरुर लगाएं। इनका भोग लगाने से माता प्रसन्न होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है

इन मंत्रों का करें जाप

या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।।

पिंडज प्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

संबंधित सामग्री

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।