Virushka ने की धुरंधर-2 की तारीफ, Kohli ने कहा-'ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी'!

anushka-sharma-virat-kohli-praise-ranveer-singhs-dhurandhar-2

Virushka ने की धुरंधर-2 की तारीफ, Kohli ने कहा-'ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी'!

virushka ने की धुरंधर-2 की तारीफ kohli ने कहा-ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी

Virushka Praised Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, साथ ही फिल्म की आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं। दोनों फिल्म देखने के बाद फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म की जमकर तारीफ की। किंग कोहली ने का कि- 'ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी। वहीं अनुष्का शर्मा ने फिल्म में रणवीर सिंह के एक्टिंग की तारीफ की है।

 

किंग कोहली ने दिया धुरंधर पर शानदार रिव्यू

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म धुरंधर-2 की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि- ‘आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने भारत में इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। इस फिल्म ने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया और पूरे 4 घंटे तक मैं एक बार भी पलक नहीं झपका पाया।’

उन्होंने आगे कहा कि-

‘आदित्य धर आपका टैलेंट और आपका दृढ़ विश्वास आपके काम में साफ झलकता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। भले ही सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में बेहतरीन थे, लेकिन रणवीर सिंह, आप इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस शानदार से भी कहीं बढ़कर थी। बिल्कुल वॉव।’

अनुष्का ने भी की फिल्म और रणवीर की तारीफ

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म धुरंधर-2 की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि- ‘आपने कितनी शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। यह फिल्म बेहद रोचक और आपको पूरी तरह बांधे रखने वाली है। बहुत बारीकी से बनाई गई है और शुरुआत से अंत तक आपका ध्यान बनाए रखती है। आप एक बेहद मौलिक और आत्मविश्वासी फिल्ममेकर हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि-

‘रणवीर सिंह, आपने जिंदगी में एक बार मिलने वाले किरदार को पूरी तरह जी लिया और एक दमदार, बेदाग परफॉर्मेंस दी। आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और फिल्म के सभी शानदार एक्टर्स, आप सभी की परफॉर्मेंस एकदम सटीक थी। आप में से हर एक के बिना यह फिल्म अधूरी है। इससे जुड़े हर शख्स को बधाई।’

धुरंधर-2 दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

यह फिल्म 19 मार्च को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई। इसके बाद से ही वो धमाल मचा रही है। दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। अब यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल फिल्म है।

  Also Read- Sunanda React Misbehave During show: शो के दौरान Misbehave करने वाले को सजा नहीं दिलाना चाहती सिंगर सुनंदा!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।