Aniket Verma Inspiring Journey: कौन है अनिकेत वर्मा? जिन्होंने IPL के पहले मैच म...

aniket-verma-ipl-2026-43-runs-srh-vs-rcb-inspiring-story

Aniket Verma Inspiring Journey: कौन है अनिकेत वर्मा? जिन्होंने IPL के पहले मैच में 18 गेंद में बनाए 43 रन...

aniket verma inspiring journey कौन है अनिकेत वर्मा जिन्होंने ipl के पहले मैच में 18 गेंद में बनाए 43 रन

Aniket Verma Inspiring Journey: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL )2026 सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर IPL की शानदार शुरुआत की। लेकिन हार के बाद भी SRH टीम के एक प्लेयर चर्चा का विषय बन गए।

बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेल रहें 24 वर्षीय अनिकेत वर्मा ने अपने IPL के पहले मैच में 18 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का पूरा रुख बदल दिया। उनके चार लंबे छक्कों ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बना दिया।

कौन है अनिकेत वर्मा?

अनिकेत वर्मा का बचपन संघर्ष से भरा रहा। अनिकेत उमाशंकर वर्मा का जन्म 5 फरवरी 2002 एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं । महज़ तीन साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और अनिकेत की परवरिश उनके चाचा ने की।

आर्थिक तंगी इतनी थी कि परिवार के पास खुद का घर भी नहीं था। भोपाल में वे किराये के मकान में रहते थे। लेकिन इन कठिन हालातों के बावजूद अनिकेत का क्रिकेट के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ।

अनिकेत ने बताया कि-

एक इंटरव्यू के दौरान अनिकेत ने बताया कि- 'अंडर-15 खेलने के लिए उनके पास फोन तक नहीं था। उस समय उनके चाचा, जो महज़ 2-3 हजार रुपये की नौकरी करते थे, उन्होंने उधार लेकर 7 हजार रुपये का फोन खरीदा ताकि अनिकेत अपने सपनों की उड़ान भर सकें।'

बता दें कि, कभी किराये के घर में रहने वाले अनिकेत ने पिछले साल ही अपना खुद का घर खरीदा है।

चाचा बने असली हीरो

अनिकेत की सफलता के पीछे उनके चाचा का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने ही अनिकेत को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।

आज अनिकेत उसी संघर्ष का नतीजा हैं — एक उभरते हुए “फिनिशर”, जो बड़े मंच पर खुद को साबित कर रहे हैं।

IPL तक का सफर

दिलचस्प बात यह है कि जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 के लिए खरीदा, तब तक उन्होंने भारत के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया था।

अब, अपने प्रदर्शन के दम पर अनिकेत वर्मा ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।