उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड में NEET पेपर लीक को लेकर 3 शहरों में प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

उत्तराखंड में NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ विभिन्न शहरों में व्यापक प्रदर्शन हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई।

उत्तराखंड में NEET पेपर लीक को लेकर 3 शहरों में प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

उत्तराखंड में NEET पेपर लीक को लेकर 3 शहरों में प्रदर्शन

NEET पेपर लीक मामले, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। हल्द्वानी में छात्र और सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकालने का प्रयास किया, जिस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। वहीं, अल्मोड़ा में छात्र संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन 

देहरादून के किशन नगर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की शिक्षा नीतियों, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के कारण कुछ वक्त के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में विफल रही।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल, आइसा, परिवर्तनकामी छात्र संगठन समेत कई छात्र और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने अर्थी अपने कब्जे में ली, जिसके बाद कुछ देर तक मौके पर तनाव का माहौल रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026