उत्तराखंड में शर्मसार घटना

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

उत्तराखंड में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।

By : शिवम् पांडेय
उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

उत्तराखंड में शर्मसार घटना

उत्तराखंड से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पर अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने आरोपी को कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात 1 बजे घर में हुई घटना

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास में रखे बेड पर सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और बेटी के पास जाकर लेट गया।

 मां ने पहले सपना समझा

आरोप है कि आरोपी ने बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं। बच्ची घबराकर उठी तो मां की नींद खुल गई। शुरुआत में मां को लगा कि बच्ची ने कोई बुरा सपना देखा है। उसने बच्ची को शांत कराया, दोबारा सुला दिया और कमरे की लाइट बंद कर दी।

लाइट जलाते ही सामने आया मंजर

कुछ देर बाद बच्ची फिर से घबराने लगी। इस बार मां को अनहोनी की आशंका हुई और उसने तुरंत कमरे की लाइट जलाई। महिला का आरोप है कि लाइट जलाते ही उसने अपने पति को बेटी के साथ गलत हरकत करते पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

बच्ची के साथ थाने पहुंची महिला 

पति की हरकत से गुस्सा मां अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा को लेकर घबरा गई। वह तुरंत भागकर पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी पति के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई, बेटी के मेडिकल टेस्ट कराया और अपनी व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। 

संबंधित सामग्री

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026