उत्तराखंड ने नई शिक्षा नीति लागू की

धामी सरकार ने नई शिक्षा नीति और समावेशी मॉडल पर दिया जोर, पुस्तकों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति (NEP-2020) लागू की। समावेशी शिक्षा मिशन-2030 की पुस्तकें लोकार्पित की गईं।

धामी सरकार ने नई शिक्षा नीति और समावेशी मॉडल पर दिया जोर,  पुस्तकों का लोकार्पण

उत्तराखंड ने नई शिक्षा नीति लागू की

उत्तराखंड सरकार अब नई शिक्षा नीति के बाद शिक्षा में समावेशी मॉडल को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में 'समावेशी शिक्षा मिशन-2030' से संबंधित पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

नई शिक्षा नीति (NEP-2020) लागू 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति (NEP-2020) लागू की। अब इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए नवाचार, तकनीक आधारित शिक्षण और समावेशी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें हर वर्ग और हर बच्चे को समान मौका मिल सके। CM धामी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रटने की संस्कृति से बाहर निकालकर कौशल, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान की ओर ले जाती है। प्रदेश इसी सोच के साथ शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार कर रहा है।

शिक्षा सामाजिक जिम्मेदारी

CM ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को मिलकर ऐसा माहौल तैयार करना होगा, जहां कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से स्थानीय उत्पाद खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा दिया।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026