उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण

धामी सरकार की सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की तैयारी, CM बोले - इकोलॉजी बचेगी तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी

उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध और वन्यजीव सुरक्षा को बढ़ावा देने के कदम उठाए गए।

धामी सरकार की सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की तैयारी,  CM बोले - इकोलॉजी बचेगी तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी

धामी सरकार की सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की तैयारी

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून के हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन पर प्रदेश स्तरीय परामर्श कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण को विकास की बुनियाद बताया। CM ने कहा कि उत्तराखंड के जंगल, वन्यजीव और जैव विविधता राज्य की सबसे बड़ी प्राकृतिक पूंजी हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन

CM धामी ने कहा कि अगर हमारे जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पूरी पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) समृद्ध होगी। जब इकोलॉजी समृद्ध होगी तो बाघ भी सुरक्षित रहेंगे और जब बाघ सुरक्षित होंगे तो प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की नीति पर काम कर रही है। 

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी का विषय है। प्लास्टिक प्रदूषण न केवल जंगलों और वन्यजीवों के लिए खतरा है, बल्कि नदियों, जल स्रोतों और मानव स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर प्रभाव होता है। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी विभागों, स्थानीय निकायों, उद्योगों और आम लोगों को एकसाथ मिलकर काम करना होगा। 

प्रदेश सरकरा का अभियान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के लिए लगातार कई अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह छोड़ें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित प्राकृतिक विरासत मिल सके। प्रदेश सरकार अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त अमल, वन संरक्षण और जनसहभागिता के जरिए पर्यावरणीय संतुलन मजबूत करने की दिशा में जोर दे रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से स्थानीय उत्पाद खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा दिया।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026