उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों के लिए अनुग्रह सहायता राशि और नौकरी आवेदन की समय सीमा बढ़ाई।

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणाएं

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएं की। CM धामी ने कहा राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और शहीद परिवारों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। 

शहीद जवानों के परिजनों के लिए बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई। इसके अलावा शहीद परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की समय सीमा 2 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दी गई है, ताकि परिवारों को पर्याप्त वक्त मिल सके। 

निःशुल्क यात्रा की सुविधा 

शहीद सैनिकों के परिवारों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, भूमि खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 25% की छूट देने का भी फैसला लिया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इन फैसलों से शहीद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर राहत मिलेगी। 

सैनिकों को श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री धामी ने वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के सम्मान से जुड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी उनके हित में जरूरी निर्णय लिए जाते रहेंगे। कारगिल विजय दिवस पर उन्होंने सभी अमर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से स्थानीय उत्पाद खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा दिया।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026