उत्तराखंड में सावन के पहले और तीसरे सोमवार को शिव

शिवमय हुआ उत्तराखंड, हरिद्वार पहुंचे 1 से ज्यादा भक्त, शिवालयों में लंबी कतारें

शिवमय हुआ उत्तराखंड

आज सावन का पहला सोमवार है। पूरा उत्तराखंड शिवभक्ति में डूबा हुआ है। तड़के से केदारनाथ, टपकेश्वर, नीलकंठ, दक्षेश्वर, जागेश्वर समेत प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दूसरी ओर कांवड़ यात्रा भी अपने चरम पर है। हरिद्वार पुलिस के मुताबिक यात्रा शुरू होने के बाद से सोमवार दोपहर 12 बजे तक करीब 1 करोड़ कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे। 

भक्तों का लगा तांता

केदारनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए करीब 500 m से एक किलोमीटर तक लंबी कतार लगी। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु सुबह 3 बजे से जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए थे। ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव, उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ, अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, बागेश्वर के बागनाथ मंदिर, रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ और काशीपुर के मोटेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

पर्वतीय जिलों में तीसरा सोमवार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को सावन का तीसरा सोमवार मनाया जा रहा है, जबकि तराई में पहला सोमवार है। इसकी वजह प्रदेश में प्रचलित 2 पंचांग परंपराएं हैं। पर्वतीय इलाकों में पूर्णिमांत और तराई में अमांत पंचांग के मुताबिक सावन की गणना होती है। हालांकि दोनों क्षेत्रों में शिवभक्ति का उत्साह समान रहा।