साईंखेड़ा में अनियमितताएं

ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में फिर उठे विकास कार्यों पर सवाल, पेवर ब्लॉक निर्माण और पेंशन मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराज

सागर जिले की साईंखेड़ा ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य और पेंशन से संबंधित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। जांच की मांग उठी।

 ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में फिर उठे विकास कार्यों पर सवाल, पेवर ब्लॉक निर्माण और पेंशन मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराज

ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में फिर उठे विकास कार्यों पर सवाल,

सागर जिले की जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत साईंखेड़ा एक बार फिर कथित अनियमितताओं को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंजी माता मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए लगभग ₹95 हजार की राशि का भुगतान किया गया, लेकिन मौके पर आज भी कार्य अधूरा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना निर्माण कार्य पूर्ण हुए भुगतान किए जाने की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं

इसी ग्राम पंचायत से एक और मामला सामने आया है। ग्रामीण राजू कुर्मी ने बताया कि उन्हें पिछले लगभग एक वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। राजू कुर्मी के अनुसार उनके माता-पिता नहीं हैं और वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

भागीरथ पटेल (समाजसेवी)

निष्पक्ष जांच कराने की मांग

समाजसेवी भागीरथ पटेल ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्र हितग्राही को शीघ्र पेंशन दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

देवभूषण दूबे की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026