नासरीगंज में नई फेरी सेवा शुरू

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

नासरीगंज में नई फेरी सेवा शुरू

पटना के दियारा में रहने वाले हजारों लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज के फक्कड़ महतो घाट से स्टीमर (फेरी) सेवा का शुभारंभ किया। दियारा के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की नई सुविधा की सौगात दी गई। लंबे वक्त से नावों पर निर्भर रहने वाले लोगों को अब आधुनिक स्टीमर के जरिए गंगा पार करने की सुविधा मिलेगी।

फेरी सेवा पूरी तरह निःशुल्क

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा नासरीगंज-पानापुर स्टीमर फेरी सेवा से आवागमन काफी सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। यह स्टीमर फेरी सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। 

आर्थिक गतिविधियों में तेजी

स्टीमर फेरी सेवा के शुरु होने से दानापुर प्रखंड के दियारा इलाके के लोगों को गंगा पार आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही इलाके में फेरी सेवा का लाभ दियारा क्षेत्र के सब्जी-फल, दुग्ध उत्पादकों-विक्रेताओं और किसानों को भी मिलेगा। कृषि और दुग्ध उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान होने से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। 

लोगों को सीधा लाभ 

मानसून के दौरान यह सेवा लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। स्टीमर फेरी सेवा के माध्यम से दानापुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की 6 gm पंचायतों- पुरानी पानापुर, मानस, कासिमचक, हेतनपुर, गंगहारा और पतलापुर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दियारा इलाके से दानापुर तक आवागमन के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल का संचालन सामान्यतः नवंबर से 15 जून तक किया जाता है। शेष समय में पीपा पुल हटा लिए जाने के कारण मानसून के दौरान स्थानीय लोगों को गंगा पार करने में काफी कठिनाइयों और जोखिम का सामना करना पड़ता है।

संबंधित सामग्री

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026