बिहार वेडिंग फ्रॉड

बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

बिहार के गया जिले में शादी के बहाने एक परिवार से लाखों रुपये, गहने और कपड़े लेकर दुल्हन और उसका परिवार फरार हुआ।

By : हेमा गुप्ता
बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

Bihar Wedding Fraud: बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले एक युवक और उसके परिवार से लाखों की ठगी हो गई। 

दरअसल, संजय पटवा अपने परिवार के साथ बारात लेकर सोमवार रात  बेलागंज के दरियापुर गांव बारात लेकर पहुंचे थे।। हिंदू रीति-रिवाज से पूरी शादी संपन्न होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन और उसका पूरा परिवार लाखों रुपये के गहने, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गया।

मास्टरमाइंड बनी झारखंड की 'पारो'

पीड़ित परिवार के अनुसार, इस पूरे साजिश की मुख्य सूत्रधार झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली पारो नाम की महिला है। पारो ने संजय पटवा और उनके परिवार को गया में एक गरीब परिवार की लड़की से शादी कराने का लालच दिया था। उसके कहने पर संजय सोमवार रात परिवार सहित बेलागंज पहुंचे।

रात में जल्दबाजी में हुई शादी

संजय पटवा ने बताया कि- 'रात करीब 11:30 बजे गांव पहुंचने पर न तो बारात का कोई स्वागत हुआ और न ही खाने-पीने का इंतजाम। लड़की पक्ष ने जल्दबाजी में शादी करने का दबाव बनाया। जब दूल्हे पक्ष ने थोड़ा समय मांगा तो उन्हें धमकी दी गई कि शुभ मुहूर्त निकल जाएगा। आखिरकार रात 3:30 बजे हड़बड़ी में सिंदूरदान सहित सभी रस्में पूरी कर दी गईं।'

लड़की पक्ष ने ऑनलाइन लिए पैसे

शादी तय होने पर लड़की वालों ने 1.10 लाख रुपये शगुन की मांग की। संजय ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैश की जगह लड़की के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल समेत करीब 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती कपड़े भी दिए गए। 

विदाई के बहाने फरार 

मंगलवार सुबह विदाई तय थी। लड़की वालों ने कहा कि - “सफर लंबा है, भारी जोड़ा उतारकर हल्की साड़ी पहना देते हैं। आप लोग गाड़ी में बैठ जाइए।” दुल्हन अंदर गई, लेकिन 20-25 मिनट बीत जाने के बाद भी बाहर नहीं आई। जब दूल्हे की भाभी अंदर गईं तो उनका होश उड़ गया। पूरा घर खाली था, सभी दरवाजे खुले थे और पीछे के रास्ते से दुल्हन लक्ष्मी, उसके पिता चंदीराय, पारो समेत पूरा परिवार फरार हो चुका था। मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला।पुलिस में शिकायत, जांच शुरू

पुलिस में शिकायत, जांच शुरू

पीड़ित संजय पटवा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके पास शादी की तस्वीरें और ऑनलाइन पेमेंट के सबूत मौजूद हैं।बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


 


 

संबंधित सामग्री

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026