अन्य
Malaika Arjun Surprise Video Viral: शख्स ने चिल्लाया ‘मलाइका' अर्जुन हुए हैरान, रकुल और भूमि की छूटी हंसी..वीडियो वायरल...
Malaika Arjun Surprise Video Viral: अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने उन्हें देखकर मलाइका अरोड़ा का नाम जोर से चिल्लाया। यह सुनकर अर्जुन चौक गए और उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Read More: Rashmika and Vicky Visit Golden Temple: रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल पहुंचे गोल्डन टेम्पल, व्हीलचेयर पर दिखीं रश्मिका..
अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को रिलीज होगी। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर के साथ-साथ शक्ति कपूर, डिनो मोरिया और हर्ष गुजराल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
प्रमोशन इवेंट में हुई मजेदार घटना
हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इसी दौरान वो रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म के प्रमोशन करने पहुंचे। वो उन दोनों के साथ फैन से स्टेज पर बात कर रहे होते हैं। तभी किसी ने भूमि से सवाल किया कि आखिर उनको ये फिल्म क्यों पसंद आई। भूमि जब तक इस सवाल का जवाब दे पातीं तभी भीड़ में से एक शख्स ने अचानक मलाइका का नाम चिल्लाया, जिससे अर्जुन थोड़ा हैरान हो गए। लेकिन सिर हिलाकर भीड़ की तरफ देखा। वहीं रकुल और भूमि इस पर हंस पड़ीं।
View this post on Instagram