भारी भीड़ शिवालयों में

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 4 किमी की लंबी कतार। काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकालेश्वर में भी भक्तों की भारी भीड़।

By : चंचल खेडकर
आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लगी है, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल का चांदी के त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। काशी, देवघर, उज्जैन और ओंकारेश्वर समेत प्रमुख शिवधामों में रात से ही भक्तों और कांवड़ियों की आवाजाही बनी हुई है।

देवघर में 4 किमी लंबी कतार, 4:10 बजे शुरू हुए दर्शन

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह 3:15 बजे कपाट खोले गए। पूजा-अर्चना के बाद 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए।आखिरी सावन सोमवार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। कांवड़िए भी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।

काशी विश्वनाथ में सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख दर्शन

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद कपाट खोले गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में 6 प्रवेश द्वारों से दर्शन की व्यवस्था की गई है।सुबह 7 बजे तक करीब 1.05 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके थे। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोलीबारी, 3 घायल, जवान की कार्बाइन से अचानक हुआ फायर

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोलीबारी, 3 घायल, जवान की कार्बाइन से अचानक हुआ फायर

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PAC जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जिससे 3 लोग घायल हो गए। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की विशेष पूजा: षोडशोपचार पद्धति से अनुष्ठान

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की विशेष पूजा: षोडशोपचार पद्धति से अनुष्ठान

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पद्धति से विशेष पूजा-अर्चना की। 14 किमी रोड शो के बाद वे गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए हरदोई रवाना होंगे।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026