सेंसेक्स में तेजी

शेयर बाजार में लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी उछला

भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग और IT शेयरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सेंसेक्स 77,750 पर और निफ्टी 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी उछला

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 24 अगस्त को तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है और यह 24,300 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में बैंकिंग और IT शेयरों में खासतौर पर खरीदारी देखने को मिल रही है।

आज खुल रहे 3 IPO

निवेशकों के लिए आज से तीन IPO में बोली लगाने का मौका है। सिम्बायोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO सोमवार से खुल गए हैं। तीनों IPO में निवेशक 26 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे।सिम्बायोटेक फार्मालैब IPO के जरिए करीब ₹1,757 करोड़, हाई-टेक इंजीनियर्स करीब ₹135.73 करोड़ और स्काईवेज एयर सर्विसेज करीब ₹582.80 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।

एशियाई बाजारों में दबाव

भारतीय बाजार में तेजी के बीच एशियाई बाजारों में आज दबाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.67%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.11% और जापान का निक्केई 0.07% नीचे कारोबार कर रहा है।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

कोस्पी

6,737

-199 (-2.67%)

निक्केई

65,969

-48 (-0.07%)

हैंगसेंग

25,461

-549 (-2.11%)

अमेरिकी बाजार में भी तेजी रही

इससे पहले शुक्रवार, 21 अगस्त को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 518 अंक चढ़कर 53,277, नैस्डैक 113 अंक बढ़कर 26,180 और S&P 500 करीब 33 अंक की तेजी के साथ 7,674 पर बंद हुआ।घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। पिछले 7 दिनों में DII ने करीब ₹12,215 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा करीब ₹39,757 करोड़ रहा।

निवेशक

आज

पिछले 7 दिन

पिछले 30 दिन

DII

+₹2,124 करोड़

+₹12,215 करोड़

+₹39,757 करोड़

FII/FPI

-₹543 करोड़

+₹934 करोड़

+₹8,464 करोड़

शुक्रवार को फ्लैट रहा था बाजार

इससे पहले शुक्रवार, 21 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में लगभग फ्लैट कारोबार हुआ था। सेंसेक्स 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 20 अंक चढ़कर 24,252 के स्तर पर बंद हुआ था।नोट: बाजार के आंकड़े कारोबार के दौरान बदलते रहते हैं। निवेश से पहले ताजा बाजार डेटा और कंपनी से जुड़ी जानकारी जरूर जांचें।

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 76,400 पर और निफ्टी 50 अंक गिरकर 23,850 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में बड़ा उछाल : सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार

शेयर बाजार में बड़ा उछाल : सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स 450 अंक बढ़कर 76,600 पर और निफ्टी 50 अंक बढ़कर 23,950 के पार पहुंच गया।

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24 हजार के करीब; बैंकिंग-मेटल शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24 हजार के करीब; बैंकिंग-मेटल शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में विशेष खरीदारी देखी गई। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी।

ट्रंप के वॉर मोड से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

ट्रंप के वॉर मोड से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में फिर फिसला सेंसेक्स, 100 अंक टूटा; निफ्टी भी कमजोर, फार्मा-रियल्टी में बिकवाली

शेयर बाजार में फिर फिसला सेंसेक्स, 100 अंक टूटा; निफ्टी भी कमजोर, फार्मा-रियल्टी में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार 1 सितंबर को गिरावट में, सेंसेक्स 100 अंक नीचे गिरकर 76,900 पर; निफ्टी, फार्मा, और रियल्टी शेयरों में भी कमजोरी।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026