दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी में एक वीडियो सामने आया जिसमें मुंबई पुलिस के जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।
यहां दिखे तो ड्रग्स डाल दूंगा जेब में
वीडियो मुंबई कांग्रेस ने X हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में बैठे हैं। ड्राइविंग सीट पर बैठा जवान उनसे कह रहा है- वापस इधर दिखा, तो मेरे जैसा बेकार आदमी नहीं। मैं सीधा 50- 50g ड्रग्स डाल दूंगा जेब में। फिर गया जिंदगी के लिए। Video उन्हीं प्रदर्शनकारियों ने बनाया जिन्हें जवान धमका रहा था। हालांकि ये किस जगह का है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक, CJP और सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवाजी पार्क, चेंबूर, आजाद मैदान जैसी जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है।
एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि @MumbaiPolice प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है कि अगर वे दोबारा प्रदर्शन करने लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फँसा दिया जाएगा और पूरी ज़िंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा।
— Mumbai Congress (@INCMumbai) July 23, 2026
अगर यह सच है, तो यह सिर्फ़ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं,… pic.twitter.com/36KescEmro
पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के नतीजे आने तक, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को काम से हटा दिया गया। वीडियो धमकी देने वाले जवान की नजर बचाकर बनाया गया। जब वह ड्रग्स केस में फंसाने की बात कहता है, तो प्रदर्शनकारी कैमरा अपनी तरफ मोड़ता है और हंसते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद जवान फिर उनसे कहता है कि उनके प्रोटेस्ट ने उसकी जिंदगी मुश्किल कर दी। उनकी वजह से वह तकलीफ में है।