झड़प जंतर-मंतर दिल्ली में

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प, सरकार का 4 बार बातचीत का ऑफर, CJP बोली - यहां आकर बात करो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और निहंग समूह के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प, सरकार का 4 बार बातचीत का ऑफर, CJP बोली - यहां आकर बात करो

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और निहंगों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर हालात को कंट्रोल किया। झड़प किस बात को लेकर हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

‘पंजाबी आ गए ओए..’

इससे पहले बुधवार की देर रात सिख संगठनों के लोग दिल्ली पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी आ गए ओए..। सिख संगठनों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सतनाम वाहेगुरू का जाप किया। निहंग गाड़ी की छत और बोनट पर बैठकर जंतर-मंतर पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पंजाबी गीत गाए। इसके साथ चादर और कंबल भी बांटे गए। प्रदर्शन में शामिल निहंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मां-बहनों की इज्जत पर कोई आंच आई, तो वे किसी को नहीं छोड़ेंगे। वहीं, भजन कन्हैया मित्तल ने जेन-जी के लिए गीत गाया। उन्होंने कहा- जागो-जागो जेन-जी, नीट का पेपर लीक हुआ है जंतर-मंतर भागो, नेता जी बर्गर खाए तुम डंडे खाने भागो। 


4 बार बातचीत का ऑफर

इधर, सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- सरकार उनके प्रतिनिधियों को 4 बार बातचीत का ऑफर दे चुकी है। जितेंद्र सिंह ने कहा- JP नड्डा के ऑफिस या उनके आवास, किसी भी जगह बातचीत हो सकती है। मैं अपील करता हूं कि आइए और बातचीत कीजिए।  दूसरी तरफ CJP ने कहा है कि सरकार को बातचीत करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बात करे। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमें पुलिस ने बताया कि JP नड्डा ने अपने आवास या ऑफिस पर बातचीत के लिए बुलाया है। लेकिन हम नहीं जाएंगे।

भावुक हुए अन्ना हजारे

अन्ना हजारे का मौन प्रदर्शन

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद है। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया। वहीं अन्ना हजारे ने दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर मौन प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान अन्ना हजारे भावुक नजर आए। फिर तबीयत खराब होने के कारण कुछ देर बाद उन्हें प्रदर्शन स्थल से जाना पड़ा। उनके जाने के बाद भी मौन प्रदर्शन जारी रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026