कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड की शिकार

कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड से कुछ ही मिनटों में उड़ाए ₹2.44 लाख

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के साथ ₹2,43,852 की साइबर धोखाधड़ी हुई। मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की।

कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड से कुछ ही मिनटों में उड़ाए ₹2.44 लाख

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर महज कुछ ही मिनटों में ₹2,43,852 की खरीदारी कर डाली। मामले की शिकायत के बाद मुंबई की अंबोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेशी ट्रांजैक्शन का आया अलर्ट

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना रात करीब 9:31 बजे की है। उस वक्त कीर्ति कुल्हारी अंधेरी पश्चिम स्थित फन रिपब्लिक मॉल के पास एक सिनेपोलिस थिएटर में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर बैंक के क्रेडिट कार्ड से हुए एक संदिग्ध विदेशी लेनदेन का अलर्ट आया।

मैसेज में AeroMexico एयरलाइन पर 2,525 अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाने की जानकारी दी गई थी। ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलते ही अभिनेत्री ने तुरंत बैंक की टोल-फ्री हेल्पलाइन पर संपर्क किया।

चार बड़े ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप

बैंक अधिकारियों की जांच में सामने आया कि कीर्ति कुल्हारी के क्रेडिट कार्ड से बिना उनकी अनुमति के चार अलग-अलग बड़े ट्रांजैक्शन किए गए थे। इसके बाद बैंक ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया।

अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़ा पासवर्ड पूरी तरह गोपनीय था और उन्होंने इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं किया था।

मालवेयर या स्पाईवेयर से हैकिंग का शक

मामले में आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने किसी डिजिटल मालवेयर या स्पाईवेयर के जरिए उनके मोबाइल फोन अथवा क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी तक पहुंच बनाई हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही फ्रॉड के सही तरीके का पता चल पाएगा।

अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम बैंक से मिले रेफरेंस नंबर, ट्रांजैक्शन डिटेल्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

'पिंक' और 'उरी' जैसी फिल्मों में कर चुकी हैं काम

कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'इंदु सरकार', 'मिशन मंगल' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अभिनेत्री के कार्ड की जानकारी साइबर अपराधियों तक कैसे पहुंची और चारों ट्रांजैक्शन किस तरीके से किए गए।

संबंधित सामग्री

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026