Akshaya Navami 2025: अक्षय नवमी पर करें ये उपाय, मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा!

akshaya-navami-2025-remedies-lakshmi-blessings

Akshaya Navami 2025: अक्षय नवमी पर करें ये उपाय, मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा!

akshaya navami 2025 अक्षय नवमी पर करें ये उपाय मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Navami 2025: हिंदू धर्म में हर तिथि और हर त्योहार का अपना एक विशेष महत्व होता है। इन्हीं पवित्र तिथियों में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का अत्यंत धार्मिक महत्व है। इस दिन को कई स्थानों पर आंवला नवमी और अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से पापों का क्षय होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। Read More: Tulsi Vivah Remedies for Marriage: अगर आपके विवाह में आ रहीं हैं बाधाएं तो तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय…

कब मनाई जाएगी आंवला नवमी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 30 अक्टूबर सुबह 10:06 बजे से प्रारंभ होगी और 31 अक्टूबर सुबह 10:03 बजे पर समाप्त होगी। उदीयमान तिथि के आधार पर आंवला नवमी 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा के साथ आंवले के वृक्ष का पूजन करने का विशेष महत्व होता है।

 मान्यता...

ज्योतिषाचार्य हितेंद्र शर्मा के अनुसार, आंवला नवमी के दिन यदि कुछ धार्मिक उपाय किए जाएं तो परिवार पर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहती है। इससे घर में सुख-शांति, धन वृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। शास्त्रों में आंवले को पवित्र, औषधीय और पूजनीय माना गया है। इसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय भी बताया गया है।

आंवला नवमी का धार्मिक महत्व...

आंवला वृक्ष को हिंदू धर्म में दिव्य स्थान प्राप्त है। इसे अमृतफल भी कहा जाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में लिखा है कि आंवला वृक्ष में देवताओं का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने से पापों का नाश और पुण्य अर्जन होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और परिवार की उन्नति के लिए विशेष व्रत रखती हैं।

अक्षय नवमी पर अवश्य करें ये 4 उपाय...

आंवले के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा

इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। फिर आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर कपूर और घी से आरती करें। वृक्ष की 108 परिक्रमा करें और उसके नीचे ब्राह्मण, गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष मिटते हैं और परिवार में समृद्धि आती है।

आंवले की पोटली उपाय....

पीला कपड़ा लें और उसमें चार आंवले रखकर पोटली बनाएं। इसे तांबे या पीतल के बर्तन में रखकर अपने घर की अलमारी में रखें। हर शुक्ल नवमी को आंवलों को बदलते रहें। यह उपाय धन संबंधी समस्याओं को दूर करता है और घर में निरंतर धन आगमन सुनिश्चित करता है। इसे लगातार 5 नवमी तिथियों तक करना चाहिए।

 वैवाहिक जीवन में सुख के लिए उपाय...

यदि पति-पत्नी के बीच तनाव या गृह कलह रहती है तो इस उपाय को करें। आंवला वृक्ष के सामने तिल के तेल का दीपक जलाकर आरती करें। फिर दीपक में अपने और जीवनसाथी के नाम से 5 कपूर डालें और दीपक को वृक्ष के नीचे रखकर घर लौट आएं। आचार्य के अनुसार, यह उपाय वैवाहिक समस्याओं को दूर करते हुए दांपत्य जीवन में मिठास लाता है।

आंवला पौधा दान और रोपण...

अक्षय नवमी पर आंवले का पौधा दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन घर की उत्तर दिशा में आंवला पौधा लगाना भी लाभकारी है। यदि उत्तर दिशा संभव न हो तो इसे पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है। यह उपाय वास्तुदोष को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का वास लाता है।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।