Portable 3D X-Ray Machine: एम्स भोपाल-आईआईटी इंदौर का कमाल: हादसे की जगह ही मिले...

ai-based-portable-3d-xray-aiims-bhopal-iit-indore

Portable 3D X-Ray Machine: एम्स भोपाल-आईआईटी इंदौर का कमाल: हादसे की जगह ही मिलेगी सीटी स्कैन जैसी जांच

portable 3d x-ray machine एम्स भोपाल-आईआईटी इंदौर का कमाल हादसे की जगह ही मिलेगी सीटी स्कैन जैसी जांच

Portable 3D X-Ray Machine: दुनिया का पहला एआई आधारित पोर्टेबल 3D एक्स-रे

सड़क हादसों और आपात स्थितियों में हर मिनट कीमती होता है। पहला घंटा जिसे गोल्डन आवर कहा जाता है मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। इसी सोच के साथ एम्स भोपाल और आईआईटी इंदौर मिलकर एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो अस्पताल पहुँचने से पहले ही गंभीर घायल मरीजों की जांच कर सके. यह यूनिट AI आधारित पोर्टेबल 3D एक्स-रे मशीन होगी, जो एक्स-रे को कई एंगल से कैप्चर कर थ्री-डायमेंशनल इमेज तैयार करेगी। यानी, सीटी स्कैन जैसी सुविधा सीधे हादसे के स्थल पर उपलब्ध होगी।

Portable 3D X-Ray Machine: ICMR की मंजूरी 

इस महत्वाकांक्षी शोध परियोजना को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंजूरी दी है। कुल 1224 रिसर्च प्रस्तावों में से केवल 38 को चुनकर फंडिंग दी गई है, और यह मध्यप्रदेश से चयनित इकलौता प्रोजेक्ट है। फंडिंग राशि 8 करोड़ रुपये है।

समय पर जांच न मिलना बना मौत का कारण

भारत में सड़क दुर्घटनाओं या आपात स्थितियों में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण समय पर आधुनिक जांच और इलाज न मिल पाना है। अकेले मध्यप्रदेश में हर साल लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों या गंभीर दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के विश्लेषण में यह सामने आया है कि ट्रॉमा मरीजों की मृत्यु में जांच सुविधाओं तक पहुँचने का समय सबसे निर्णायक होता है.अभी सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक जांच मशीनें केवल बड़े शहरों और चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध हैं। ऐसे में कई बार घायल मरीजों तक जीवन रक्षक जांच पहुँचने में देर हो जाती है।

पोर्टेबल 3D यूनिट कैसे करेगी काम

मशीन कम रेडिएशन के साथ थ्री-डायमेंशनल इमेज तैयार करेगी। AI एल्गोरिद्म कई एंगल से लिए गए एक्स-रे इमेज को प्रोसेस कर सीटी-स्कैन जैसी हाई डेफिनेशन इमेज देगा। रेडिएशन स्तर पारंपरिक सीटी स्कैन की तुलना में लगभग 500 गुना कम होगा। यह मशीन पूरी तरह पोर्टेबल होगी. इसे एंबुलेंस या हादसे के स्थल पर ले जाकर तुरंत जांच की जा सकेगी। इससे ट्रॉमा मामलों में त्वरित और सटीक निर्णय लेना संभव होगा.  

संबंधित सामग्री

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

राज्य

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।