पति ने गला दबाया.. CCTV आया सामने, आगरा में 3 महीने बाद हत्या का खुलासा

agra-murder-mystery-cctv-husband-strangles-wife-3-months-later

पति ने गला दबाया.. CCTV आया सामने, आगरा में 3 महीने बाद हत्या का खुलासा

पति ने गला दबाया cctv आया सामने आगरा में 3 महीने बाद हत्या का खुलासा

Agra husband kill Wife: उत्तरप्रदेश में आगरा में शादी के 4 महीने बाद 1 अप्रैल को 1 महिला की मौत हो गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिले। मायकेवालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।

[caption id="attachment_145893" align="alignnone" width="1361"]मानसी, मृतका मानसी, मृतका[/caption]

CCTV आया सामने

लेकिन, आज एक CCTV फुटेज ने पूरी घटना से पर्दा उठा दिया। इसमें महिला सड़क पर भाग रही है। इसके बाद पति उसे पकड़कर गला दबाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला के मायकेवाले थाना एत्माद्दौला पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसके बाद मायकेवाले DCP ऑफिस पहुंच गए और गेट पर ही तख्तियां लेकर बैठ गए। तख्तियों पर लिखा है- WE WANT JUSTICE, मानसी को न्याय दो। मामला बल्केश्वर के अनुराग नगर की है।

Agra husband kill Wife: दहेज की मांग

बता दे कि, न्यू सीतानगर में रहने वाले अशोक कुमार राठौर ने अपनी बेटी मानसी की शादी 11 दिसंबर, 2025 को बल्केश्वर के अनुराग नगर निवासी प्रिंस उर्फ भोला के साथ की थी। शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च कर दहेज में ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन और कैश दिया गया था। घरवालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। 15 जनवरी से पति, सास-ससुर ने कार और ढाई लाख रुपए की मांग को लेकर मानसी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 

[caption id="attachment_145895" align="alignnone" width="1292"]मानसी के बाल पकड़कर लेजाता नजर आया पति मानसी के बाल पकड़कर लेजाता नजर आया पति[/caption]

मायकेवालों का आरोप

31 मार्च की रात करीब 11 बजे मानसी के साथ ससुरालियों ने जमकर मारपीट की। अगले दिन 1 अप्रैल की सुबह मानसी ने फोन कर अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मायकेवाले ससुराल पहुंचे और समझाने की कोशिश की। लेकिन, ससुरालवालों ने साफ कह दिया कि बिना कार और कैश लिए वे मानसी को अपने घर में नहीं रखेंगे। मायकेवालों ने बताया कि मिन्नतें करने के बाद ससुरालवाले माने। लेकिन, उसके कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि मानसी की मौत हो गई है। इसके बाद मायकेवालों ने आरोप लगाया कि पति प्रिंस, ससुर महेश चंद और सास बबली ने मिलकर मानसी को मारा। पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया।

मानसी के घरवालों का आरोप है कि CCTV सामने आने के बाद भी पुलिस ससुरालवालों को गिरफ्तार नहीं कर रही। DCP सिटी सय्यद अली अब्बास के ऑफिस में नहीं मिलने पर घरवाले गेट पर ही तख्तियां लेकर बैठ गए। 

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।