War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल...

war-2-teaser-hrithik-roshan-jr-ntr-clash

War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल...

war 2 teaser release ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल

Cannes Film Festival 2025: कांस में छाईं नैंसी त्यागी, लेकिन ड्रेस को लेकर उठा विवाद…

टीजर में दिखा जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज फेसऑफ...

1 मिनट 34 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत जूनियर एनटीआर के दमदार वॉयस ओवर से होती है, जिसमें वे ऋतिक रोशन के किरदार 'कबीर' को वॉर के लिए चैलेंज करते नजर आते हैं। टीजर में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन, फॉर्मूला वन रेसिंग, ट्रेन फाइटिंग, और हवाई जहाज के सीन देखने को मिले हैं। लोकेशन के तौर पर इस्तांबुल और एक बर्फीले इलाके की झलक भी देखने को मिलती है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच होगा खतरनाक मुकाबला..

इस बार 'वॉर 2' में एक्शन का स्तर पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा है। ऋतिक रोशन जहां अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट 'कबीर' के रूप में और भी ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश दिखे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। दोनों का आमना-सामना टीजर की हाईलाइट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

डैशिंग लुक और दमदार फिजिक के साथ बॉलीवुड में एंट्री...

जूनियर एनटीआर के लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और टीजर में उन्होंने अपने नए लुक से सबको चौंका दिया। फिट बॉडी, नई हेयरस्टाइल और खतरनाक स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के लिए बिल्कुल सही फिल्म चुनी है।

कियारा आडवाणी का ग्लैमर टच...

टीजर में कियारा आडवाणी की झलक भी देखने को मिली है। हालांकि स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन उनके दो शॉर्ट सीन एक में बिकनी लुक और दूसरे में ऋतिक के साथ रोमांटिक सीन ग्लैमर का तड़का लगाते हैं। अब देखना होगा कि फिल्म में उनकी भूमिका कितनी अहम होगी।

स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ‘वॉर 2’..

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ऋतिक रोशन जहां अपने पुराने किरदार में लौट रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर इस यूनिवर्स में खलनायक के तौर पर एंट्री कर रहे हैं। इस बार ऋतिक के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।