Vitamin C rich foods: अगर विटामिन C की कमी से जूझ रहें हैं आप, तो खाएं ये चीजें!

vitamin-c-rich-foods-for-vitamin-c-deficiency

Vitamin C rich foods: अगर विटामिन C की कमी से जूझ रहें हैं आप, तो खाएं ये चीजें!

vitamin c rich foods अगर विटामिन c की कमी से जूझ रहें हैं आप तो खाएं ये चीजें

Vitamin C rich foods: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यस्त है। किसी को कॉलेज जाने की जल्दी तो किसी को ऑफिस जाने की जल्दी है, ऐसे में लोग अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते, जिसकी वजह से हमारी बॉडी में पोषक तत्वो की कमी हो जाती है, जिनमें से एक विटामिन C की कमी सबसे आम समस्या है। विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने , घाव भरने, हड्डियो को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है। आइए जाने क्या खाएं...

Vitamin C rich foods: कितने विटामिन C की बॉडी को होती है जरुरत

विशेषज्ञों के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना लगभग 65 से 90 मिलीग्राम विटामिन C की जरूरत होती है। और प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल दिए हैं जो विटामिन C से भरपूर होते हैं। आज हम उन फलो के बारे में बताएंगे जिसके खाने से विटामिन सी की कमी पूरी हो जाती हैं। Also Read-Do not Skip Breakfast: कहीं आप तो बिना नाश्ता किये ऑफिस नहीं जा रहें ?

Vitamin C rich foods: खाएं ये फल विटामिन C की कमी होगी पूरी

खाएं नींबू या पिएं नींबू पानी यह विटामिन C के लिए एक बेहद सस्ता और प्रभावी विकल्प है । सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं। या सलाद पर नींबू डालकर खाएं। नींबू पानी या शिकंजी बनाकर पिएं। 1. शरीर को डिटॉक्स करता है 2. वजन कम करने में सहायक 3. हाजमा दुरुस्त रखता है Also Read-Fast Food Side Effects Death: फास्ट फूड बन सकता है मौत का कारण!

आंवला का इस तरह करें सेवन

भारतीय आंवला यानी Indian Gooseberry को विटामिन C बेहतरीन स्त्रोत है। आयुर्वेद में आंवला को अमृत के समान माना गया है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को जबरदस्त तरीके से बढ़ाता है। कच्चा आंवला काटकर नमक या शहद के साथ खा सकते हैं। आंवले का मुरब्बा, आंवला जूस या चूर्ण के रूप में भी उपयोग किया जाता है। 1. त्वचा को चमकदार और झुर्रियों से मुक्त बनाएं 2. बालों की ग्रोथ और मजबूती में सहायक 3. आंखों और पाचन के लिए भी लाभकारी Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर

अनानास का पिएं जूस

यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह पाचन में सहायक एंजाइम्स और विटामिन C का अच्छा स्रोत भी है। अनानास को काटकर भी नाश्ते में खा सकते हैं। अनानास स्मूदी या जूस बना सकते हैं। 1. सूजन को कम करता है। 2. इम्यूनिटी बढ़ाता है। 3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद।
संतरे का करें सेवन
यह फल विटामिन C का सबसे लोकप्रिय स्रोत है और आसानी से उपलब्ध भी। सुबह खाली पेट संतरे का जूस पी सकते हैं। छीलकर ऐसे ही नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। 1. त्वचा को हाइड्रेट करता है और चमक बढ़ाता है। 2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। 3. शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। कीवी यह एक छोटा फल है लेकिन इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत अधिक होती है। सुबह के नाश्ते में कीवी खाएं। स्मूदी या फ्रूट बाउल में मिलाकर खाएं। 1. त्वचा को जवां बनाए रखता है 2. हृदय को स्वस्थ रखता है 3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है स्ट्रॉबेरी यह न केवल देखने में सुंदर होती है बल्कि इसमें विटामिन C की मात्रा भी अच्छी होती है। एक कप स्ट्रॉबेरी में करीब 85 मिलीग्राम तक विटामिन C पाया जाता है। दूध या दही में मिलाकर खाएं। और स्मूदी या शेक बनाकर पिएं। 1. त्वचा और बालों के लिए बेहतरीन 2. हड्डियों को मजबूत करती है 3. कैंसर विरोधी गुण भी होते हैं
विटामिन C की कमी के लक्षण…
1. बार-बार सर्दी-जुकाम होना। 2. थकान और कमजोरी। 3. मसूड़ों से खून आना। 4. घाव देर से भरना। 5. त्वचा रूखी और बेजान होना। यदि ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत अपने आहार में विटामिन C से भरपूर फल, सब्जियों आदि को शामिल करें।

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।