उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट, नैनीताल में गिरे ओले

uttarakhand-weather-update-rain-hailstorm-nainital-temperature-drop

उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट, नैनीताल में गिरे ओले

उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश तापमान में गिरावट नैनीताल में गिरे ओले

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड के 10 जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून में बारिश हो रही है। वहीं पिथौरागढ़ के धारचुला में बर्फ गिरी, साथ ही नैनीताल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिसके कारण सड़कें और घरों की छतें सफेद चढ़ गई है।

10 जिलों में बारिश

5 जिलों में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों के ऊच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया। इनमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50–60km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

[caption id="attachment_141074" align="alignnone" width="1167"]नैनीताल में गिरे ओले नैनीताल में गिरे ओले[/caption]

Uttarakhand weather update: मौसम हुआ ठंडा

चंपावत में सुबह से ही बादल छाए रहने के बाद अब दोपहर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शाम और रात के समय भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान करीब 17°C रहने का अनुमान है।

अगले 3 दिनों का मौसम

अगले 3 दिनों तक पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताहिक कई जगह गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं 3500 m या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।