जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

uttarakhand-weather-today-rain-snowfall

जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में 5 जिलों में बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाके इनमें शामिल है। इसके अलावा केदारनाथ और पिथौरागढ़ स्थित मुनस्यारी के धारचूला के व्यास और दारमा घाटी में बर्फ गिरी। 

बारिश और बर्फबारी

पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और देहरादून में बादल छाए हुए है। यहां रात के वक्त बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के लिए 5 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आसपास के इलाकों में 3200 मीटर या उससे ज्यादा की ऊंचाई पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

Uttarakhand weather today: कब कैसा रहेगा मौसम

केदारनाथ में पारा -12°C तक लुढ़क गया, जबकि यमुनोत्री में -10°C तापमान दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में शीतलहर और बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। 

23 फरवरी को मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। वहीं 24 फरवरी को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का असर जारी रह सकता है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। वहीं 25 फरवरी को धूप निकल सकती है।

 

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

झारखंड

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ नहीं माना, TMC सांसद पर हमला, PM मोदी का सिक्किम दौरा, केजरीवाल नहीं जाएंगे हाईकोर्ट।