अचानक रो पड़ी CM धामी की पत्नी, बोली - पति पर लगाए झूठे आरोप

uttarakhand-cm-dhami-wife-geeta-tears-false-allegations

अचानक रो पड़ी CM धामी की पत्नी, बोली - पति पर लगाए झूठे आरोप

अचानक रो पड़ी cm धामी की पत्नी बोली - पति पर लगाए झूठे आरोप

CM Dhami Wife Emotional: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पत्‍नी गीता धामी मंच पर रोती नजर आई। गीता धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्‍तरायणी कौथिग में शिरकत करने गई थीं। मंच से अपने संबोधन के दौरान वह भावुक हो गईं और उनके आंसू निकल आए।

गीता धामी हुई भावुक

‘CM पर लगाए झूठे आरोप’

गीता धामी ने कहा कि उत्‍तराखंड के मुख्‍य सेवक पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने परिवार के लिए एक दिन का समय नहीं निकाला। वह 4 साल राज्य की सेवा में लगे रहे। नकल विरोधी कानून बनाकर 26000 लोगों को नौकरियां दी। इसके बावजूद उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए आरोप लगाए जा रहे है। 

भावुक हुई गीता धामी

अपने आंसुओं को पोछते हुए गीता धामी ने कहा- 'कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि CM धामी धर्म के खिलाफ UCC लाए और लिव इन को मान्‍यता दी। जबकि लिव इन रिलेशनशिप को सुप्रीम कोर्ट पहले ही मान्‍यता दे चुका है। CM धामी ने सिर्फ उसके लिए नियम और कानून बनाए। जब तक नियम और कानून नहीं होता है, हमारा समाज सभ्‍य नहीं बनता। ये असभ्‍य लोग चिल्‍लाकर-चिल्‍लाकर झूठ बोलते हैं और सच्‍चाई आराम से अपना काम करती है जैसे मुख्यमंत्री काम करते हैं।'

[caption id="attachment_133397" align="alignnone" width="1365"]पूरा उत्तराखंड CM का परिवार - गीता धामी पूरा उत्तराखंड CM का परिवार - गीता धामी[/caption]

CM Dhami Wife Emotional: गृहणी होने पर गर्व

इस दौरान उनकी आवाज भर्रा गई, आंखों से आंसू छलक पड़े और सामने बैठे हजारों लोग खामोश होकर उन्हें सुनते रह गए। CM धामी की पत्नी ने अपने भाषण की शुरुआत गृहणियों के सम्मान से की। उन्होंने कहा,

जो महिलाएं खुद को ‘हाउसवाइफ’ कहने में शर्म महसूस करती हैं, उन्हें शर्म नहीं, गर्व होना चाहिए। ये गृहणियां इतिहास रचती हैं। अगर गृहणियां नहीं होंगी, तो देश के वीर कहां से आएंगे? अगर माता कौशल्या नहीं होतीं तो भगवान राम कहां से आते? अगर माता देवकी नहीं होतीं तो भगवान कृष्ण कहां से आते?”

गीता धामी ने मुख्यमंत्री धानी की मां बिशना देवी का भी नाम लिया कहा,

अगर मेरी सासू मां घर-गृहस्थी न संभालतीं, तो आज पुष्कर सिंह धामी राज्य की सेवा कैसे कर पाते? 

इस दौरान वे खुद को संभाल नहीं पाई और उनके आंसू छलक गए। 

CM धामी का बयान

CM Dhami Wife Emotional: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी कौथिग महोत्सव ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की आत्मा को जीवित किया है। CM ने जागर, झोड़ा, छपेली, पांडव नृत्य जैसे लोक रूपों को संरक्षित करने की जरूरत बताई और कहा, अगर नियत साफ हो, तो हर क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया, रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने में उत्तराखंड राज्य देश में पहले नंबर पर है। युवाओं को रोजगार देने में भी राज्य अग्रणी है।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।