मसूरी को 2 नई डिस्पेंसरी की सौगात, नगर पालिका बोर्ड का एक साल बेमिसाल

mussoorie-2-new-dispensaries-municipal-board-one-year

मसूरी को 2 नई डिस्पेंसरी की सौगात, नगर पालिका बोर्ड का एक साल बेमिसाल

मसूरी को 2 नई डिस्पेंसरी की सौगात नगर पालिका बोर्ड का एक साल बेमिसाल

Mussoorie New Dispensaries: मसूरी नगर पालिका परिषद के वर्तमान बोर्ड के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के मौके पर नगर को बड़ी सौगात मिली। मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने संयुक्त रूप से बार्लोगंज और हुसैनगंज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 2 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इन डिस्पेंसरी में आमजन को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक जांच, दवाइयां और टेस्ट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

[caption id="attachment_132950" align="alignnone" width="1375"]मसूरी को 2 नई डिस्पेंसरी की सौगात मसूरी को 2 नई डिस्पेंसरी की सौगात[/caption]

विकास की झलक

नगर पालिका टाउन हॉल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा बीते एक साल में किए गए विकास कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में मसूरी माल रोड को फ्री वेंडर जोन घोषित करने, पटरी व्यापारियों के लिए नए पालिका बाजार के निर्माण, गली-मोहल्लों की सड़कों के सुधार, दूर-दराज क्षेत्रों से कूड़ा उठान व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया गया।

कर्मचारियों को मिला सम्मान

पहले से चली आ रही अनियमितताओं को समाप्त करते हुए नई नीति के तहत सफाई कर्मचारियों को अब 17,000 रुपये मानदेय के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका के पहले स्थान पर आने पर मिले 25 लाख के पुरस्कार में से 12.30 लाख रुपये कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए। 

Mussoorie New Dispensaries: मसूरी का विकास लक्ष्य 

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उनका लक्ष्य मसूरी का चौमुखी विकास है और कामों में निरंतर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई चल रही है और जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। जनता ने भ्रष्टाचार को नकारते हुए सही फैसला लिया। [caption id="attachment_132951" align="alignnone" width="1374"]नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी[/caption]

‘2027 में भी BJP सरकार’

Mussoorie New Dispensaries: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका बोर्ड के 1 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि मसूरी में BJP का ट्रिपल इंजन पूरी रफ्तार से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, ट्रैफिक जाम से निजात और शहर के सुनियोजित विकास के लिए कई योजनाओं तलाई जा रही है। कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है, जो जल्द धरातल पर उतरेंगी। जोशी ने पालिका अध्यक्ष से अपील की कि वे राजनीतिक आरोपों को नजरअंदाज करे और जनता की आवाज बनकर काम करती रहें। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जनता के सहयोग से बनेगी। [caption id="attachment_132952" align="alignnone" width="1365"]कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी[/caption] सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।