लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर के बाद ट्रक में घुसी जा कार, दो युवकों की मौत

up-crime-two-die-after-car-rammed-by-bus-plows-into-truck-two-others-hospitalised

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर के बाद ट्रक में घुसी जा कार, दो युवकों की मौत

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर के बाद ट्रक में घुसी जा कार दो युवकों की मौत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पहले अज्ञात बस से टकराकर अनियंत्रित हो गई और इसके बाद हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस भीषण टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक अस्पताल में इलाजरत हैं. 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

[caption id="attachment_139610" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

हरिद्वार जा रहे थे चारों युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज मोहल्ले के निवासी अमित वर्मा (28) और मान सिंह (27) अपने दो साथियों राहुल और विशाल के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। देर रात करीब तीन बजे उनकी कार मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे के सामने पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात बस से कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे बुरी तरह से उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में दो युवकों ने तोडा दम

घटना की सूचना मिलने पर बरेली के एक निजी अस्पताल से एंबुलेंस चालक रवि मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल बरेली ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमित वर्मा और मान सिंह की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः दोनों ने दम तोड़ दिया।

दोनों मृतकों के शवों का बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जबकि घायल राहुल और विशाल की हालत अब भी चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस को देर से मिली जानकारी

दावा किया जा रहा है कि स्थानीय थाना पुलिस को इस दुर्घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह सेंगर के कहे अनुसार, थाने में इस हादसे की कोई सूचना दर्ज नहीं हुई थी।

हालांकि घटनास्थल पर पहुंचे बरेली पुलिस के दरोगा सुरेंद्र गौड़ ने बताया कि बस की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है।

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।