उन्नाव में सड़क हादसा, महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से हुआ अलग

unnao-road-accident-woman-decapitated-helmet-severed-hea

उन्नाव में सड़क हादसा, महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से हुआ अलग

उन्नाव में सड़क हादसा महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से हुआ अलग

Unnao road accident: UP के उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई हुई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मारी। इससे महिला और बच्ची सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से होकर गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया है। गनीमत रही की हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। लेकिन वह सदमे में है।

[caption id="attachment_144734" align="alignnone" width="1290"]महिला का सिर धड़ से अलग महिला का सिर धड़ से अलग[/caption]

ट्रक ने मारी टक्कर

चिपियाना मोहल्ला निवासी फरहीन फातिमा (27) स्कूटी से महरा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रही थीं। उनके साथ में उनकी 6 साल की भतीजी जारा भी थी। शेखपुर नहर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से फरहीन सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक के नीचे आ गईं।

Unnao road accident: सिर धड़ से अलग

फहरीन ने हेलमेट लगा रखा था। लेकिन पहिया उनकी गर्दन के ऊपर से निकल गया। इससे फरहीन का सिर धड़ से कटकर हेलमेट समेत अलग हो गया। मौके पर ही फरहीन की मौत हो गई। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप उठी। हादसे में भतीजी जारा ट्रक की टक्कर लगने के बाद उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी, और बाल-बाल बच गई। 

[caption id="attachment_144735" align="alignnone" width="1353"]सदमे में बच्ची सदमे में बच्ची[/caption]

बाल-बाल बची बच्ची

बच्ची सड़क किनारे रोए जा रही थी। लोगों ने गोद में उठाकर उसे शांत कराया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, परिजन भी मौके पर पहुंचे। फरहीन फातिमा की लाश देखकर उसके जेठ लईक को कुछ सूझ नहीं रहा था। वह चीख रहे थे। वह कभी मृत पड़ी फरहीन की पीठ सहलाते तो कभी मदद की गुहार लगाते नजर आए।

संबंधित सामग्री

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।

दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

राजस्थान

दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

दिल्ली में आयोजित ग्रामटेक 2026 रोड शो में मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों के लिए विभिन्न सहायता योजनाओं की घोषणा की, जिसमें अनुदान और कृषि निधि शामिल हैं।

झारखण्ड सीएम सोरेन ने SIR को बताया BJP का चालाक हथियार; कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन ने SIR को बताया BJP का चालाक हथियार; कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने BJP पर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया, और SIR प्रक्रिया को कुटिल हथियार कहा।