रामलला का हुआ सूर्य तिलक, हाईअलर्ट पर अयोध्या, NSG तैनात

ram-lalla-surya-tilak-ayodhya-high-alert-nsg-deployment

रामलला का हुआ सूर्य तिलक, हाईअलर्ट पर अयोध्या, NSG तैनात

रामलला का हुआ सूर्य तिलक हाईअलर्ट पर अयोध्या nsg तैनात

Ram Lalla Surya Tilak: आज रामनवमी है। ये पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है। इसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन आता है और पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च की सुबह 11:48 बजे से हुई और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। 

रामलला का हुआ सूर्य तिलक

9 मिनट तक सूर्य तिलक

अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। 9 मिनट तक भगवान रामलला के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे। विशेष पूजा हुई। इसके बाद आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिए गए। फिर रामलला को 56 तरह के व्यंजन का भोग लगाया गया।

Ram Lalla Surya Tilak: रामलाला का श्रृंगार

इससे पहले, गर्भगृह को फूलों से सजाया गया। सुबह 5.30 बजे रामलला की आरती हुई। भगवान को स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाए गए। आज आम दिनों के मुकाबले भक्त 3 घंटे ज्यादा रामलला के दर्शन कर पाएंगे। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी 18 घंटे भगवान के दर्शन होंगे। पहले सुबह 6:30 से रात 9:30 तक दर्शन होते थे। आज करीब 10 लाख लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। राम जन्मभूमि में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर भीड़ है।

https://youtube.com/shorts/N_mEO0GenWs?si=XoofDMJI7Aflvl0-

PM ने किए दर्शन

पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर रामलला का सूर्य तिलक देखा। इस दौरान मोदी हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। राम नवमी के अवसर पर रामलला के लिए विशेष पीतांबर वस्त्र तैयार किए गए। इन दिव्य वस्त्रों को बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा। वस्त्र असम के एरी सिल्क से तैयार किए गए, जो अपनी कोमलता और प्राकृतिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

[caption id="attachment_143447" align="alignnone" width="959"]पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर रामलला का सूर्य तिलक देखा पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर रामलला का सूर्य तिलक देखा[/caption]

हाईअलर्ट पर अयोध्या  

रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या को हाईअलर्ट पर रखा है। पूरे शहर में UP पुलिस के साथ-साथ NDRF, STF और NSG कमांडो की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।