बेकाबू कार ने 8 को रौंदा..हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, दिवाली पर घर आया आरोपी इंजीनियर नशे में था

out-of-control-car-5-dead-3-injured

बेकाबू कार ने 8 को रौंदा..हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, दिवाली पर घर आया आरोपी इंजीनियर नशे में था

बेकाबू कार ने 8 को रौंदाहादसे में 5 की मौत 3 घायल दिवाली पर घर आया आरोपी इंजीनियर नशे में था

Agar Car Accident: आगरा में शुक्रवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक इंजीनियर की बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 8 लोगों को रौंद दिया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा न्यू आगरा थाने से कुछ दूरी पर नगला पुरी इलाके में हुआ। [caption id="attachment_112683" align="alignnone" width="555"]बेकाबू कार ने 8 को रौंदा बेकाबू कार ने 8 को रौंदा[/caption]

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, हादसे वाली जगह के नजदीक चेकिंग की जा रही थी, जिसे देखकर कार चालक अंशुल गुप्ता घबरा गया। अंशुल ने मौके से भागने के लिए स्पीड 100 किमी/घंटा से अधिक कर दी। पहले उसने डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद करीब 400 मीटर के दायरे में दो और जगहों पर 7 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 4 और लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। भीड़ ने अंशुल को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और पुलिस ने अंशुल को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। [caption id="attachment_112684" align="alignnone" width="644"]हादसे में 5 की मौत, 3 घायल हादसे में 5 की मौत, 3 घायल[/caption]

नोएडा में काम करता है आरोपी 

पुलिस ने बताया कि अंशुल गुप्ता, दयालबाग का रहने वाला है। वह नोएडा में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। अंशुल शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वह दिवाली की छुट्टियों में अपने घर आया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशुल शायद नशे में था। हादसे के समय गनीमत रही कि कार पलटने पर एयरबैग खुल गए, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। [caption id="attachment_112685" align="alignnone" width="635"]आरोपी अंशुल गुप्ता आरोपी अंशुल गुप्ता[/caption]

Agar Car Accident: मृतकों की पहचान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • कमल
  • भानु प्रताप
  • कृष
  • बंटेश
  • बबली
तीन घायल लोग इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन पुलिस ने बताया कि उनमें से दो की स्थिति गंभीर है। [caption id="attachment_112686" align="alignnone" width="631"]हादसे में जिन लोगों की मौत हुई हादसे में जिन लोगों की मौत हुई[/caption]

कार के नीचे दबा रहा युवक

हादसे में एक युवक ने बताया कि वह करीब 10 मिनट तक कार के नीचे दबा रहा।उसने कहा कि उसकी जान हजारों लोगों के प्रयास से बची, जो तुरंत मदद के लिए जुटे। युवक ने पुलिस और स्थानीय लोगों की सराहना की, जिन्होंने समय रहते उसे बाहर निकाला।

Agar Car Accident: भीड़ का गुस्सा

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अंशुल को पकड़कर पीटा।पुलिस को भारी मशक्कत के बाद उसे भीड़ से बचाना पड़ा। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति काबू में की। Read More: Amreli NEWS: अमरेली सिविल अस्पताल में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।

अंशुल से पूछताछ 

शुरुआती रिपोर्ट्स में अंशुल पर नशे और तेज गति से वाहन चलाने का संदेह जताया गया है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि हादसा जानबूझकर हुआ या दुर्घटना थी।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।