north india snowfall: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी का असर, राजस्था...

north-india-snowfall-cold-wave-update

north india snowfall: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी का असर, राजस्थान में पारा 10° तक गिरा

north india snowfall उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी का असर राजस्थान में पारा 10° तक गिरा

north india snowfall: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने लोगों को ठिठुरन में डाल दिया है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार देर शाम तक जारी रही। शिमला, मनाली, मसूरी और कटरा जैसे पर्यटन स्थल अब सफेद चादर से ढक गए हैं।राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। माउंट आबू में पारा माइनस 7° तक पहुंच गया और सीकर में ओस जम गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश और ओले गिरने की खबर है।

north india snowfall: उत्तराखंड में बर्फबारी और एवलांच अलर्ट

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। DGRE द्वारा जारी एवलांच वार्निंग के मुताबिक इन जिलों में शाम 5 बजे तक हिमस्खलन की संभावना है। कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी और कुछ मार्गों को बंद किया गया है। Also Read-बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानिए बाकी धाम के कब खुलेंगे कपाट

north india snowfall: हिमाचल प्रदेश: पर्यटन स्थलों पर बर्फ की चादर

शिमला के जाखू में आधा फीट बर्फ जमा, कुफरी और नारकंडा में एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। मनाली में भी आधा फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज हुई। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी ने सैलानियों को आकर्षित किया है, लेकिन साथ ही यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ है। Also Read-uttar pradesh development: 75 साल का सफर,योगी राज में बीमारू से बेमिसाल बना उत्तरप्रदेश

राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट

राजस्थान में ओले-बारिश के बाद तापमान 10° तक गिर गया। माउंट आबू में पारा माइनस 7° तक पहुंच गया। सीकर और जयपुर सहित अन्य जिलों में सुबह बर्फीली हवाओं का असर रहा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहा। अगले दो दिनों में सर्दी में कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे एमपी में भी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: बारिश और ओले

लखनऊ, कानपुर, हरदोई सहित पूर्वी यूपी के 10 जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई। हाथरस और इटावा में देर रात ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया है। तापमान में 3-4°C तक गिरावट हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर: हाईवे और एयरपोर्ट बंद
पटनीटॉप, नाथाटॉप, सनासर और बटोटे, बनिहाल, गोल जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन ठप हो गया। NH-44 लगातार दूसरे दिन बंद है, वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट भी संचालन के लिए बंद रहा।  

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।