NH-72A पर लिखा - ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला - जिहादी टैक्स नहीं देते

nh-72a-road-not-for-muslims-hindu-raksha-dal-jihadis-no-tax

NH-72A पर लिखा - ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला - जिहादी टैक्स नहीं देते

nh-72a पर लिखा - ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं हिंदू रक्षा दल बोला - जिहादी टैक्स नहीं देते

Road not for Muslims: मुसलमानों के लिए ये रोड नहीं है। देहरादून में दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे ये लिखा हुआ है। जिसका वीडियो सामने आया। इसकी जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने ली। यह वीडियो देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर एशिया के सबसे बड़े कॉरिडोर राजाजी टाइगर नेशनल पार्क की 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर लिखा हुआ है। 

ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं

रोड मुसलमानों के लिए नही..

57 सेकेंड के वीडियो में 3 लोग दिखते हैं, जिनमें से 2 युवतियां हैं। एक युवक फोन से वीडियो बना रहा है। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने न केवल इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, बल्कि इसकी जिम्मेदारी भी ली है।  हिंदू रक्षा दल की 2 महिलाएं गुरुवार देर शाम नेशनल हाईवे-72A पर पहुंचीती। एक महिला गले में भगवा गमछा डालकर सीमेंटेड ब्लॉक पर अंग्रेजी में लिख रही है- ‘This road is not allowed for Muslims.’ हिंदी में भी लिखा कि ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। घटना देहरादून के सहारनपुर बॉर्डर के मोहण्ड के पास बने एलिवेटेड रोड की है।

‘जिहादी टैक्स नहीं देते’

हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। ललित शर्मा का दावा है कि नेशनल हाईवे हिंदुओं के टैक्स से बनता है और "जिहादी" टैक्स नहीं देते, इसलिए उन्हें रोड पर चलने का अधिकार नहीं है। साथ ही चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि नेशनल हाईवे पर मुसलमानों को चलने नहीं दिया जाएगा।

[caption id="attachment_137472" align="alignnone" width="1154"]ललित शर्मा का पोस्ट ललित शर्मा का पोस्ट[/caption]

Road not for Muslims: पिंकी चौधरी का बयान

इधर, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हमारे कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि मुसलमानों के लिए सड़कें नहीं हैं और उन्होंने बिल्कुल ठीक लिखा है। आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि इस देश में कितने फीसदी मुसलमान हैं और वे लोग कितना टैक्स दे रहे हैं। यह हमारे टैक्स का दिया हुआ पैसा है और सारा फायदा ये लोग उठा रहे है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

‘पैसा हमारा, लाभ जिहादियों को’

पिंकी चौधरी ने कहा - हमारे जितने भी बड़े मंदिर हैं, उनमें से सारा पैसा सरकार को जाता है। अगर ज्यादा ही भाईचारे का पाठ किसी को अच्छा लगता है, तो वह यह देखे कि कितनी मस्जिदों और मदरसों का पैसा सरकार को जाता है। हमारा पैसा और लाभ सारा जिहादियों को देना, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरी ताकत के साथ इसका विरोध किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।