LPG की किल्लत, लखनऊ में सपाईयों का प्रदर्शन, सड़क पर लेटे कार्यकर्ता

lpg-shortage-lucknow-samajwadi-party-protest-road-blockade

LPG की किल्लत, लखनऊ में सपाईयों का प्रदर्शन, सड़क पर लेटे कार्यकर्ता

lpg की किल्लत लखनऊ में सपाईयों का प्रदर्शन सड़क पर लेटे कार्यकर्ता

 LPG shortage protest Lucknow: ईरान, इजरायल और अमेरिका में छिड़े युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में LPG की किल्लत सामने आ रही है। गैस एजेंसियों पर लोग घंटों तक लाइन लगाकर खड़े है। गौतमबुद्धनगर से गोरखपुर तक कई जगहों पर दावा है कि समय पर LPG नहीं मिल रही है। कई जगह से तो शिकायत यह भी है कि बुकिंग हुई और डिलिवरी भी लेकिन उपभोक्ता तक गैस पहुंची ही नहीं। 

सिलेंडर के लिए लगी लाइन

उत्तरप्रदेश में रसोई गैस की किल्लत से हालात बिगड़ने लगे हैं। बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगी हुई हैं। इसी बीच सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं। गोरखपुर में ब्लैक मार्केटिंग के आरोप में 2 गैस एजेंसियों को सील कर दिया गया, और मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

[caption id="attachment_140450" align="alignnone" width="1167"]गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगी गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगी[/caption]

सपा का प्रदर्शन

इधर, लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” जैसे नारे लगाए गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो सपाई सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ियों में बैठाया और ले गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए।

[caption id="attachment_140449" align="alignnone" width="1167"]सपाईयों को टांगकर ले गई पुलिस सपाईयों को टांगकर ले गई पुलिस[/caption]

 LPG shortage protest Lucknow: उद्योगों को नुकसान

वहीं, कानपुर में अवैध रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी हुई, जिसमें 49 सिलेंडर बरामद किए गए। पाइपलाइन से गैस सप्लाई बंद होने के कारण 150 से ज्यादा बड़ी फैक्ट्रियां प्रभावित हैं। बताया जा रहा है कि उद्योगों को अरबों रुपए का नुकसान हो सकता है। 1 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर बंद होने से रेस्टोरेंट और होटलों में खाने-पीने के दाम भी बढ़ने लगे हैं। 20 रुपए वाली चाय अब 25 रुपए में मिल रही है। शादियां है इस वजह से लोग परेशान है। 

‘गैस की किल्लत नहीं’

हालांकि, प्रशासन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। गैस कंपनियों ने भी ग्राहकों को मैसेज भेजकर गैस की किल्लत की खबरों से इनकार कर दिया है। CM योगी ने कहा है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।