Kuldeep Yadav Grand Reception: कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई क्...

kuldeep-yadav-grand-reception-17th-march-shamil-huyein-kai-sitare

Kuldeep Yadav Grand Reception: कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई क्रिकेटर्स और दिग्गज राजनेता..

kuldeep yadav grand reception कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई क्रिकेटर्स और दिग्गज राजनेता

Kuldeep Yadav Grand Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में बीते दिन 17 मार्च को लखनऊ में गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें सीएम योगी, अखिलेश यादव समेत कई राजनेता और कई क्रिकेट जगत के स्टार शामिल शामिल हुए।

बता दें कि, रिसेप्शन में दोनों विंटेज कार में सवार होकर रिसेप्शन में शानदार एंट्री ली। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई थी।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आएं कुलदीप-वंशिका

रिसेप्शन पार्टी में कुलदीप यादव और उनकी दुल्हन वंशिका ट्रे़डिशनल लुक में नजर आएं। कुलदीप यादव ने ब्लैक कलर के प्रिंस सूट तो वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी है, जिस पर रेड स्टोन का वर्क किया हुआ था। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे, रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कई राजनेता रिसेप्शन में हुए शामिल

कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में CM योगी आदित्यनाथ, पूर्व CM अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कांग्रेस सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई सियासी हस्तियां रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान कुलदीप ने CM योगी के 2 बार पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

वहीं अखिलेश यादव ने कुलदीप को गले लगाकर शादी की बधाई दी और कुलदीप और वंशिका ने उनका भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

गंभीर, धवन समेत कई क्रिकेटर्स हुए शामिल

इस रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन पत्नी सोफी, रविंद्र जडे़जा अपनी पत्नी रिबावा के साथ, ऋषभ पंत, यशस्वी जैसवाल समेत कई सितारे शामिल हुए।

फेमस कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।

14 मार्च को हुई कुलदीप- वंशिका की शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधे। इसी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। यह शादी 14 मार्च को मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में शाही अंदाज में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई।

गोल्डन शेरवानी पहन कुलदीप बने थे दूल्हा

कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लेने निकले। बारात में मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर क्रिकेटर्स और मेहमानों ने जमकर डांस किया।

14 मार्च की शाम जयमाला की रस्म हुई। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। रात में दोनों ने सात फेरे लिए इसी के साथ कुलदीप और वंशिका एक -दूसरे के हो गए।

दोनों रॉयल लुक में नजर आएं, वंशिका ने रेड कलर का लहंगा पहन रखा है, वहीं कुलदीप ने गोल्डन शेरवानी दोनों का लुक बहुत एलीगेंट लग रहा है। दोनों की जोड़ी तो कमाल की है। वंशिका ने हैवी कुंदन और पोल्की स्टाइल जूलरी पहनी है। जहां उनका भारी-भरकम नेकलेस प्लेन ब्लाउज को क्लासी टच दे रहा है।

जानिए खर्चा?

सूत्रों के मुताबिक रिसेप्शन के लिए सेंट्रम होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए गए हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए तक का खर्च हुए है।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।