12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म, UP में 2.89 करोड़ नाम हटाए

first-phase-sir-ends-12-states-up-289-crore-names-removed

12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म, UP में 2.89 करोड़ नाम हटाए

12 राज्यों में sir का पहला फेज खत्म up में 289 करोड़ नाम हटाए

UP SIR voter deletion: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट का नया ड्राफ्ट जारी कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक पूरे राज्य में कुल 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नाम लखनऊ और प्रयागराज से कटे।

लखनऊ में कटे सबसे ज्यादा नाम

लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम काटे। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज है जहां 11.56 लाख नाम काटे गए। इसके बाद कानपुर नगर में 9 लाख, आगरा में 8.36 लाख, गाजियाबाद में 8.18 लाख, बरेली में 7.14 लाख, मेरठ में 6.65 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख, सीतापुर में 6.23 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। एक तरफ जहां करोड़ों नाम काटे गए वहीं 15 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी किया है। [caption id="attachment_126949" align="alignnone" width="535"]UP में 2.89 करोड़ नाम हटाए UP में 2.89 करोड़ नाम हटाए[/caption]

UP SIR voter deletion: कितने वोट कटे?

नए ड्राफ्ट लिस्ट के अनुसार
  • सहारनपुर - 16.37% 
  • मुजफ्फरनगर - 16.29%
  • मेरठ - 24.65%
  • गाजियाबाद - 28.83% 
  • बुलन्दशहर - 15.14%
  • गौतमबुद्ध नगर - 23.98%  
  • बागपत - 18.15% 
  • आगरा - 23.25%
  • अलीगढ - 18.60% 
  • मथुरा - 19.19% 
  • फिरोजाबाद - 18.13%
  • मैनपुरी - 16.17%
  • कानपुर नगर - 25.50%

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

SIR का पहला फेज खत्म

UP SIR voter deletion: इसके साथ ही अब 12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म हो गया है। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए 28 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुई ये मुहिम 2 महीने 11 दिन चली। SIR से पहले इन 12 राज्यों में 50.97 करोड़ मतदाता थे। वैरिफिकेशन के बाद 44.38 करोड़ ही रह गए। करीब 6.59 करोड़ मतदाताओं के नाम लिस्ट से हट गए हैं।  मध्य प्रदेश-राजस्थान में लगभग 7.5 प्रतिशत लोगों के नाम कटे। हालांकि ये फाइनल लिस्ट नहीं है, जिन लोगों के नाम कटे हैं, वे आपत्तियां कर सकते हैं। फॉर्म 6 या 7 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

MP-CG, केरल में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, लाखों नाम कटे

MP SIR Draft Voter List: देश के 4 राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में 4 राज्यों से लाखों मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं 42.74 लाख नाम कटे मध्य प्रदेश में 42.74 लाख नाम हटाए गए। इसमें 19.19 लाख पुरुष, 23.64 लाख महिलाएं हैं। राजधानी भोपाल में पुनरीक्षण के बाद 4.38 लाख नाम कटे हैं। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।