Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह...

family-murder-news-up

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह...

family murder news up बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या भतीजा बना गवाह

Family Murder News Up: यूपी के बहराइच शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। एक कलयुगी बेटे ने 30 मिनट के अंदर घर वालों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां-बाप समेत मायके आई बहन और दादी को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं बड़ा भाई बीच - बचाव करने आया तो उस पर भी हमला करने लगा लेकिन वो जैसे तैसे बच गया।

इस पूरी वारदात को 10 वर्षीय हत्यारे के भतीजे ने अपनी आखों से देखा।

आरोपी ने की खुदखुशी की कोशिश

चीख पुकार सुनकर जब गांव वाले वहां इकठ्ठे हो गए और इस मंजर को देखकर हैरान रह गए। नीचे आरोपी का बड़ा भाई दर्द से चीख रहा था। वहीं बाकियों की लाशे बिखरी पड़ी थी। वहीं जब आरोपी ने पूरे गांव वालों को देखा तो उसने खुदखुशी करने की कोशिश की। खुद पर ईटों से वार किया जान तो नहीं गई लेकिन बेहोश हो गई।

पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन हालत खराब होने की वजह से लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। वहीं पुलिस पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रही है।

[caption id="attachment_138101" align="alignnone" width="1486"] आरोपी  [/caption]

संपत्ति को लेकर हुआ था विवाद

घर में कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बहस इतनी बढ़ गई की गुस्से में आकर युवक ने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, 1 मार्च रविवार की रात निरंकार अपने हिस्से के पैसे मांगने गऱ गया। जिसे लेकर उसके पिता बदलू से विवाद शुरू हो गया और पिता ने पैसे देने से मना कर दिया तो निरंकार ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बीच - बचाव करने आई मां संजू देवी (56), बहन पार्वती (42) और दादी शीतला देवी (80) पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

10 वर्षीय मासूम ने देखा खौफनाक मंजर

इस पूरी वारदात को 10 वर्षीय बच्चे आजाद ने देखा। वह घटना के समय घर पर था, उसने अपने चाचा को कुल्हाड़ी से हमला करते देखा तो छुपकर पूरा दृश्य देखता रहा औऱ पुलिस को पूरी वारदात के बारे में बताया।

फिलहाल पुलिस ने आजाद को अपनी निगरानी में रखा है। वहीं आरोपी निरंकार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया-

'प्राथमिक जांच में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। आरोपी का इलाज जारी है। झाड़ियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।'

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।